फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Programme organised to mark 150 years of Vande Mataram

Kaithal News: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित

Sat, 08 Nov 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Programme organised to mark 150 years of Vande Mataram
वंदे मातरम् कार्यक्रम में उप​िस्थत विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। डीएवी कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रभक्ति, एकता और सांस्कृतिक गौरव से सराबोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य मेजर डॉ. राजेश तुरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 7 नवंबर 1875 को की थी। इसी उपलक्ष्य में आज देशभर के 150 ऐतिहासिक स्थलों दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल से लेकर अंडमान-निकोबार की सेल्यूलर जेल तक सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह गीत केवल संगीत की रचना नहीं, बल्कि भारत की पहचान, गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सभी क्रांतिकारियों ने वंदे मातरम् को अपने संघर्ष का मूल मंत्र माना और राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। यह दिवस हमारे लिए भी संकल्प का दिन है, जिसमें हमें अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रण लेना चाहिए, तभी हम इस गीत के मूल भाव को आत्मसात कर सकेंगे। मंच संचालन इतिहास विभाग के प्राध्यापक दीपक राणा ने किया, जिन्होंने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और उसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार एवं सारगर्भित चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed