{"_id":"65fb3e8bcd62683b8d0cbc34","slug":"professor-guilty-in-preliminary-investigation-kaithal-news-c-18-1-knl1004-352157-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रारंभिक जांच में प्राध्यापक दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रारंभिक जांच में प्राध्यापक दोषी
Thu, 21 Mar 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कैथल। चीका क्षेत्र के एक कॉलेज में छात्राओं के ग्रुप में अश्लील वीडियो का लिंक शेयर करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम चीका पुलिस ने आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्राध्यापक पर आरोप है कि उसने कॉलेज की छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में एक अश्लील वीडियो का लिंक शेयर किया। अब तक आरोपी प्राध्यापक ने अपनी सफाई में कुछ नहीं कहा है।
उधर, इससे गुस्साए शहर के गणमान्य लोग कॉलेज पहुंचें। जहां जांच के लिए आए थाना प्रभारी सहित कार्यकारी प्रिंसिपल से घटनाक्रम की जानकारी ली। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तब तक इस प्राध्यापक को छुट्टी पर भेजा जाए। प्रिंसिपल ने जब ऐसा करने में असमर्थता जताई तो लोग एसडीएम से मिलने पहुंचे और उनको शिकायत देकर इस प्राध्यापक को छुट्टी पर भेजने की मांग की।
कॉलेज पहुंचे शहरवासी भीम कौशिक, ईश्वर अत्री, सोनू कांबोज, सनी कालड़ा, राममेहर काजल व शमशेर ने कहा कि कॉलेज में एक प्राध्यापक दो साल से विवादित है। इसके बावजूद अब इस प्राध्यापक ने छात्राओं के ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर किया है। इसके संबंध में 16 से 18 छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन को लिखित में शिकायत दी है। इसलिए इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए अन्यथा वे कॉलेज के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल ने कहा कि कॉलेज की आंतरिक जांच कमेटी ने छात्राओं के बयान दर्ज कर मामले की रिपोर्ट एसपी, महिला थाना प्रभारी व स्थानीय थाना प्रभारी को सौंपी है। इसमें मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही अगली कार्रवाई करेगी। विभागीय कार्रवाई के लिए भी अभी तक की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
दूसरी ओर कॉलेज की आंतरिक शिकायत कमेटी ने अपनी प्रारंभिक जांच में आरोपी प्राध्यापक को दोषी करार दिया है। कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि छात्राओं के बयान के आधार पर ऐसा लगता है कि प्राध्यापक दोषी है, लेकिन प्राध्यापक ने अभी तक अपना पक्ष नहीं रखा है इसलिए अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। अपना जवाब देने के लिए आरोपी प्राध्यापक ने शिकायत कमेटी से 15 दिन का समय मांगा है।
कहा कि नियमानुसार कमेटी को आरोपी प्राध्यापक को कम से कम सात दिन का समय देना ही पड़ेगा। फिलहाल कॉलेज ने विस्तृत जांच के लिए पुलिस को शिकायत दे दी है।
शहर वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कृष्ण कुमार से भी मिला। सामाजिक कार्यकर्ता राम मेहर काजल की अगुवाई में शहर वासियों ने एसडीएम को एक शिकायत सौंपी। इसमें मांग की गई कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक आरोपी प्राध्यापक को छुट्टी पर भेजा जाए। राम मेहर काजल ने कहा कि उक्त प्राध्यापक जांच को प्रभावित कर सकता है, इसलिए उसका कॉलेज से बाहर होना जरूरी है।
उधर, एसडीएम गुहला कृष्ण कुमार ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वह कॉलेज के प्रिंसिपल को अपने कार्यालय में बुलाएंगे और उन्हें सख्त आदेश दिए जाएंगे कि आरोपी
प्राध्यापक को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। एसडीएम ने कहा कि जो दोषी है उसे सजा भुगतनी पड़ेगी। चीका थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह सिर्फ अश्लील मैसेज भेजने का मामला नहीं है, बल्कि अध्यापक एवं छात्राओं के बीच के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला है। इस आचरण को लेकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। -राम मेहर काजल, सामाजिक कार्यकर्ता