{"_id":"661300339d9357803c0c93d4","slug":"procession-taken-out-on-ambedkar-jayanti-kaithal-news-c-18-1-knl1004-363709-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली
Mon, 08 Apr 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के रामलीला मैदान में रविवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर रविवार को समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत समाज की ओर से सुबह के समय विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
इसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद चौधरी रणदीप सुरजेवाला व आप के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। शोभा यात्रा चंदाना गेट रामलीला मैदान में शुरू हुई तो भगत सिंह चौक, रेलवे गेट, छात्रावास रोड, पुराना बस स्टैंड, पिहोवा चौक, पार्क रोड, कमेटी चौक व सीवन गेट और प्रताप गेट से होकर वापस रामलीला मैदान में ही संपन्न हुई। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने बाबा साहेब के चित्र के समक्ष मोम बत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर अलावा डॉ. भीम राव आंबेडकर प्रगतिशील मंच हरियाणा के प्रधान सोनू मंचल, राजेश बहादुर, राजदेश अठवाल, बिट्टू बोहत, सुरेंद्र पहलवान, राजेश अठवाल, अमरनाथ किठानिया, रमेश सजूमा, राकेश बिड़लान, नीतू चौहान, आदित्य बंसल, महाबीर गुप्ता और डॉ. सारिका वर्मा मौजूद रहीं।