{"_id":"6894fdfa3ff9e871c10601e5","slug":"process-of-construction-of-dilapidated-rooms-of-schools-started-kaithal-news-c-18-1-knl1004-710515-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यालयों के जर्जर कमरों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यालयों के जर्जर कमरों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू
Fri, 08 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर अमर उजाला की ओर से चलाए गए प्रदेशव्यापी अभियान का बड़ा असर हुआ है। शिक्षा विभाग ने जिले के 236 स्कूलों में 100 के करीब जर्जर कमरों के पुनर्निर्माण के लिए निविदा सूचना जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अमर उजाला ने राज्यस्तरीय अभियान के तहत स्कूल-स्कूल जाकर जर्जर भवनों की हकीकत उजागर की थी। इतना ही नहीं, विधायकों और सांसदों के गांवों के स्कूलों की भी खस्ता हालत को प्रमुखता से उठाया गया था। प्रदेशव्यापी अभियान की खबरों का असर हुआ और शिक्षा मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। आदेशों में साफ किया गया कि जिम्मेदारी से कार्य न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
अब जिले के 236 स्कूलों के 100 कमरों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा लगभग 150 अन्य कमरों को भी जर्जर घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे भविष्य में उनका भी निर्माण संभव हो सके।
विज्ञापन
कार्यालय की ओर से हाल ही में कई स्कूलों का सर्वे विभिन्न कमेटियों की ओर से किया गया है। इस सर्वे के बाद कई स्कूलों में जर्जर हुए कमरों के दोबारा निर्माण के लिए निविदा सूचना भी जारी की गई है। एक करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है। उम्मीद है कि इसकी जल्द मंजूरी मिल जाएगी। -विजय लक्ष्मी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, कैथल