फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Problems with seams for cylinders

Kaithal News: सिलिंडर के लिए सीवन में दिक्कतें

Wed, 08 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Problems with seams for cylinders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। कस्बा की आबादी 40 हजार से ज्यादा पर कोई भी गैस एजेंसी नहीं। सीवन के यही हाल हैं। यहां पर उपभोक्ता सिलिंडर के लिए दिक्कतें झेल रहे हैं।

नगर में गैस सिलिंडर की सप्लाई के लिए कैथल व आसपास के गांवों व शहरों में स्थित गैस एजेंसियों की ओर से ट्रैक्टर ट्रालियों में गैस सिलिंडर भेजे जाते हैं। ये ट्रालियां निर्धारित स्थान पर खड़ी होती हैं और वहां पर जाकर लोग अपने सिलिंडर लेते हैं।

ठंड में गैस सिलिंडर की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में यह सिलिंडर सीवन नगर के उपभोक्ताओं की संख्या के अनुसार पर्याप्त नहीं हो पा रहे हैं। लोग सिलिंडर लेने के लिए मारामारी कर रहे हैं और भरी सर्दी में कतारों में लग कर ट्राॅली आने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन


कई बार तो तीन से चार घंटे कतारों में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाता है। यदि लाइन लंबी हो तो कई लोगों को गैस भी नहीं मिल पाती है। फिर उन्हें कैथल या अन्य शहरोंं में गैस लेने के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निवासी सुरेश सरदाना, संजय कंसल, सन्नी, अनमोल, भीषू चौधरी, विजय सरदाना, नरेश मित्तल, बलजीत, राजेश, राजेंद्र, जरनैल सिंह, नवीन सहित कई लोगों का कहना है कि जो गैस सिलिंडर सप्लाई करने के लिए ट्राॅली आती हैं वह सीवन के लोगों की गैस की आवश्यकता को पूरा नहीं कर पाती है।


सर्दी में गैस की खपत बढ़ जाती है और ऐसे में एजेंसी को भी चाहिए कि अधिक सिलिंडर मांग के अनुसार नगर में भेजे जाएं। यदि सरकार यहां पर गैस एजेंसी खोल देती है तो यह समस्या अपने आप ही हल हो जाएगी। सीवन की जनता की पुरजोर मांग है कि सरकार उनकी समस्या का समाधान करते हुए जल्द से जल्द गैस एजेंसी तो सीवन में अवश्य खोली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed