{"_id":"66ee21279fa91898fb08fcd4","slug":"problems-due-to-lack-of-government-procurement-kaithal-news-c-18-1-knl1004-480491-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सरकारी खरीद न होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सरकारी खरीद न होने से परेशानी
Sat, 21 Sep 2024 06:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नई अनाज मंडी में सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के चलते किसान परेशान और हताश हैं। ऐसे में किसानों की सरकारी खरीद का बेसब्री से इंतजार है। निजी खरीद में किसानों को उम्मीद अनुसार भाव नहीं मिल रहे हैं। शुरुआत में तो किसानों को 3100 रुपये से अधिक का भाव मिला था परंतु अब यह 200 से 300 रुपये तक गिरा है। ऐसे में किसान परेशान और हताश हैं।
गौरतलब है कि जिले की अनाज मंडियों में 1509 धान के साथ पीआर की भी आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे हैं। सरकारी एजेंसियों की तरफ से अभी तक पीआर धान की खरीद शुरू नहीं है, ऐसे में प्राइवेट खरीदार मंडियों में पहुंच रहे हैं, लेकिन कम भाव मिलने के कारण किसान प्राइवेट खरीदारों को धान नहीं बेच रहे हैं।
वहीं, अनाज मंडी में 1509 धान की आवक तेज हो गई है। सोमवार को इस किस्म के भाव 3115 रुपये तक चले गए थे, लेकिन उसके बाद भाव कम हो गए। शुक्रवार 1509 के भाव को 2965 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका है।
विज्ञापन
किसान राजेश, काला, भाना ने बताया कि 1509 धान की खरीद तो मंडियों में हो रही है, लेकिन पीआर धान की खरीद अभी नहीं हुई है। पीआर धान की सरकारी खरीद जल्द से जल्द शुरू की जाए, ताकि किसानों को अच्छे भाव मिल सके।
राजेश ने बताया कि वह शुक्रवार को 1509 किस्म का धान लेकर मंडी में आया था। इस दौरान 2965 रुपये तक ही भाव मिले, जबकि दो तीन दिन पहले 3100 रुपये तक भाव थे। यह पिछले साल 3500 रुपये से अधिक भाव थे। कम भाव मिलने से किसानों को नुकसान हो रहा है।
दूसरी ओर किसानों ने बताया कि पहले ही वर्षा कम होने के कारण इस बार उत्पादन पर असर पड़ा है। अब भाव गिरने से परेशान हैं।