फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Problems due to improper procurement of paddy

धान खरीद सही ढंग से न होने से किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Problems due to improper procurement of paddy
पाई की अनाज मंडी में किसानों की धान न तो सुचारु रूप हो रही है और न ही खरीद की गई धान को तोलने के लिए बारदाना मिल रहा। जिस कारण से किसानों को कई कई दिन मंडी में गुजारने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

किसान रणधीर सिंह, दिलबाग, राम मेहर, शमशेर ने बताया कि मंडी के अंदर से ढांड के दो तीन राइस मिल किसानों की धान की खरीद कर रहे हैं। वे हर रोज खरीद न करके कभी कभी खरीद कर रहे हैं। न ही उनकी ओर से बारदाना दिया जा रहा। किसानों को बिना बिकी व बिकी हुई अपनी फसल की मंडी में बैठकर तुलने का इंतजार कई-कई दिन करना पड़ रहा है। जिससे आढ़तियों व किसानों में जिला प्रशासन व सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन

गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा 2 लाख 45 हजार 747 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सबसे अधिक 1 लाख 30 हजार 991 मीट्रिक टन धान खरीदी गई है। पिछले वर्ष इस दिन तक जिला में 1 लाख 56 हजार 658 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीद को लेकर डीसी प्रदीप दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में विभिन्न स्थानों पर संचालित मंडियों में समर्थल मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में उचित प्रबंध भी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 2 लाख 45 हजार 747 मीट्रिक टन धान की खरीद कर ली गई है। इसमें 1 लाख 56 हजार 658 मीट्रिक टन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा, 53 हजार 937 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा, 207 मीट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम द्वारा और 60 हजार 682 मीट्रिक टन हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा खरीदी गई है। मंडियों से खरीदी गई धान का उठान भी किया जा रहा है। अभी तक 68 हजार 687 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है।

अनाज मंडी एवं सब्जी मंडी को जाने वाला मार्ग बहुत ही तंग होने के कारण मार्ग से लोड हुए दो वाहनों को बड़ी ऐतिहात से गुजरना होता है। मंगलवार को मार्ग पर धान से भरा बड़ा ट्राला पलट गया, जिससे जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन ट्राले का भारी नुकसान हुआ। सीवन के सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के प्रधान ओम प्रकाश मुटरेजा ने मंडी के मुख्य मार्ग व डेरा गुरदासपुर वाला मंडी को जाने वाला मार्ग को चौड़ा करने व लाइटें लगाने की मांग की है। सीवन अनाज मंडी के पूर्व प्रधान अमरेंद्र सिंह खारा, बलराज सेठ व जितेंद्र सरदाना ने बताया कि सड़क के साथ लगते किसान भूमि तक देने को तैयार हैं, सरकार कैथल-पटियाला की तरफ से मंडी के मुख्य मार्ग व डेरा गुरदासपुर वाला मंडी का दूसरा मार्ग भी चौड़ा करे। संजय सैनी, संगीत बंसल, कृष्ण कुमार गर्ग, किसान जरनैल सिंह धंजू, राज कुमार वधवा व मेजर सिंह मलिकपुर ने मंडी के दोनों मार्गों को चौड़ा कर बीच में लाइटें लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed