{"_id":"68e962c9dcb6fc8aba02f1b3","slug":"problems-caused-by-overloaded-vehicles-on-the-road-kaithal-news-c-245-1-kht1010-139210-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क पर ओवरलोड वाहनों से दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क पर ओवरलोड वाहनों से दिक्कतें
Sat, 11 Oct 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
10kht_31राजौंद में गांव से गुजर रहे ओवर लोडिंग वाहन।
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर में इन दिनों ओवरलोड वाहन नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। जब ये वाहन सड़क पर गुजरते हैं, तो सामने से आने वाले अन्य वाहन मार्ग से नहीं गुजर पाते, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ओवरलोड वाहन चालकों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
वाहन चालक कर्मबीर, धर्मपाल, अशोक, पिंद्र और भूषण ने बताया कि ये चालक अक्सर ताड़ी और पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सड़क पर आते हैं, जिससे लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लग जाती हैं। इस स्थिति में अन्य वाहन चालकों के पास रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।
विज्ञापन
स्थानीय लोग और वाहन चालक आरोप लगाते हैं कि ओवरलोड वाहन चालक प्रशासन की अनदेखी का फायदा उठाते हुए सड़क से सरेआम गुजरते हैं, जिससे सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।