{"_id":"5f16ca1f8ebc3e638f566914","slug":"problam-kaithal-news-knl37992477","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 14 की गली में 21 दिनों से क्वारंटीन किए गए परिवारों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 14 की गली में 21 दिनों से क्वारंटीन किए गए परिवारों ने जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2 चीका के वार्ड 14 की गली में पिछले 21 दिनों से क्वारंटीन लोगों ने गली के मुहाने पर रोष जताया। जुझार सिंह, हरिराम, वेदप्रकाश, कुलविंद्र सिंह, बुद्धराम, गुरचरण सिंह, मीना देवी, स्नेह व मंजीत कौर कहा कि गत 27-28 जून को उनकी गली कंटेनमेंट जोन में तब्दील की गई थी। लोगों ने कहा कि जब उनकी गली की उक्त महिला की रिपोर्ट दूसरे दिन ही नेगेटिव आ गई थी तो उसके बावजूद उन्हें 21 दिनों तक क्वारंटीन रखा गया है।
गली के निवासियों ने कहा कि अब उनके काम भी बंद पड़े हैं जबकि उन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। गली वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी कंटेनमेंट जोन की अवधि को समाप्त किया जाए ताकि उन्हें राहत मिले। 21 दिन बीत गए हैं घरों में न जाने किस वस्तु की जरूरत पड़ जाए।। उन्होंने कहा कि उनकी गली में चेकअप के लिए डॉक्टर आते-जाते रहे हैं। इसके अलावा किसी को भी कोई सहायता चाहिए तो कोई सुनने तक प्रशासन की तरफ से नहीं आया।
एसडीएम गुहला शशि वसुंधरा ने कहा कि कंटेनमेंट जोन की अवधि 28 दिनों की होती है जो पूरी किए बिना जोन को नहीं हटाया जा सकता। जिस दिन रिपोर्ट नेगेटिव आती है उस दिन से पूरे 28 दिनों की अवधि पूरी करना आवश्यक है। इसी सप्ताह इस गली के 28 दिन पूरे हो जाएंगे और कंटेनमेंट जोन हटा दिया जाएगा।