फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pro. Amrit Lal and Kamlesh Sharma honored in Kurukshetra

Kaithal News: प्रो. अमृत लाल और कमलेश शर्मा का कुरुक्षेत्र में सम्मान

Tue, 04 Feb 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Pro. Amrit Lal and Kamlesh Sharma honored in Kurukshetra
कैथल। साहित्य सभा कैथल के प्रधान प्रो. अमृत लाल मदान और उप प्रधान कमलेश शर्मा को कुरुक्षेत्र अखिल भारतीय प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान संस्था ने सम्मानित किया। साहित्य सभा के प्रेस सचिव डाॅ. तेजिंद्र ने बताया कि कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में वसंत पंचमी पर आयोजित साहित्यकार अलंकरण एवं पुस्तक-लोकार्पण समारोह में उन्हें यह सम्मान मिला?
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैथल के वरिष्ठ साहित्यकारों को 75 वर्ष अथवा इससे अधिक आयु वर्ग में प्रेरणा आजीवन साहित्य साधना सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। सम्मान-समारोह में इन दोनों वरिष्ठ साहित्यकारों को भारतीय संस्कृति की पहचान रही पगड़ी बांधी। भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाया। इसके बाद इन्हें शाल ओढ़ाकर, अंग-वस्त्र पहनाकर और सम्मान-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के निर्देशक डाॅ. बीवी रमण रेड्डी, बाबा मस्तनाथ विवि रोहतक के हिंदी-विभागाध्यक्ष प्रो. बाबू राम तथा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र से जुड़े डाॅ. केके सिंह ने यह सम्मान दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed