फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Priyanka murder case disclosed: husband had tied hands and feet, then killed him by hitting a brick in the head, later burnt the dead body

प्रियंका हत्याकांड का खुलासा : पति ने पहले बांधे थे हाथ पैर उसके बाद सिर में ईंट मारकर की थी हत्या, बाद में शव जलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Priyanka murder case disclosed: husband had tied hands and feet, then killed him by hitting a brick in the head, later burnt the dead body
Priyanka murder case disclosed: husband had tied hands and feet, then killed him by hitting a brick in the head, later burnt the dead body - फोटो : Kaithal
कैथल। गांव बरसाना-हाबड़ी मार्ग पर पराली के ढेर में जला दी गई प्रियंका की हत्या उसके पति ने पति-पत्नी के बीच के विवाद व चरित्र पर संदेह के कारण की थी। यह खुलासा डीएसपी ने मीडिया से बातचीत में किया। हत्या के लिए वह अपनी पत्नी को दोबारा से प्रेम-विवाह करने पर सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की राशि दिलवाने का लालच देकर खेतों में ले गया। जहां बातों-बातों में उसने महिला के हाथ पैर बांधे, फिर ईंट से सिर पर हमला करके व ट्यूबवेल के हौद से सिर भिड़ाकर अधमरा कर उसे पराली के ढेर में जला दिया।
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि 19 जनवरी को गांव बरसाना के खेतों में एक महिला का शव पराली की राख में अधजली हालत में पाया गया था। शाम को करीब साढ़े 6 बजे ग्रामीणों की ओर से दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां जाकर देखा तो राख में शव पड़ा हुआ था। पास में मिले महिला के बालों के क्लिप, कान की बालियों और शव के गले में मिले लोकेट के आधार पर पुलिस को पता चल गया कि शव किसी महिला का है। जिस किसान के खेत में शव मिला था उसके बयान पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या करने व शव को जलाने के संबंध में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस ने कैथल सहित आसपास के थानों में गुमशुदा हुई महिलाओं का रिकॉर्ड एकत्र किया और एफआईआर करवाने वाले लोगों को मौके पर बुलाकर घटना स्थल से मिला सामान दिखाकर उनसे पूछताछ की। डीएसपी ने बताया कि गांव बरसाना निवासी सलिंद्र जो फिलहाल कुरुक्षेत्र में रहता है, उसने भी अपनी पत्नी के गुम होने की शिकायत 22 जनवरी को ढांड थाना में दर्ज करवाई थी। प्रियंका के बरसाना में शादीशुदा होने और सलिंद्र के गांव बरसाना का निवासी होने और आरोपी द्वारा ढांड थाना में पत्नी की गुमशुदगी की एफआईआर करवाने को आधार मानकर पुलिस ने सलिंद्र के परिजनों और मृतक के मायके पक्ष वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मृतका की सहेली उसी के गांव चुहड़मारा की रहने वाली प्रियंका नाम की अन्य महिला ने मौके पर मिले बालों के क्लिप, कानों की बालियों और लोकेट को पहचान लिया। इस आधार पर पुलिस को मृतका की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पति से गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने माना कि उसने ही प्रियंका की हत्या की है।
ऐसे की हत्या
पूछताछ में पता चला कि मृतका प्रियंका व सलिंद्र की शादी 2010 में हो चुकी थी लेकिन हत्या करने से पूर्व आरोपी सलिंद्र ने उसकी पत्नी प्रियंका को प्रेम विवाह करने पर 5 लाख रुपये मिलने का झांसा देकर उसे करनाल कोर्ट परिसर में भी लेकर गया था। इससे पहले महिला को विवाह की औपचारिकताएं पूरी करने का हवाला देकर गांव नेवल भी ले गया था। करनाल से आने के बाद उसे गांव बरसाना के खेतों में रोक लिया। जहां देर रात तक खेतों में आग जलाकर सेंकते हुए उसे अपनी बातों में उलझाता रहा वहीं पर आरोपी ने महिला के साथ जलपान किया। बाद में शराब पीकर महिला के हाथ पैर बांधें। इसके बाद ईंट से उसके सिर में हमला किया। बाद में ट्यूबवेल के हौद से भिड़ाकर उसे अधमरा करते हुए पराली के ढेर में रखकर आग लगा दी। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। अगले दिन देर सायं पुलिस को इस बात की जानकारी मिली।

डीएसपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी सलिंद्र का 29 जनवरी तक पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, कपड़े और अन्य सामान बरामद करने के लिए पूछताछ की जाएगी। वारदात में कोई अन्य आरोपी भी शामिल है या नहीं, इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed