{"_id":"64e11e8ef9081ab7510464f6","slug":"primary-children-will-take-knowledge-of-theater-kaithal-news-c-18-1-knl1004-200188-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्राथमिक के बच्चे लेंगे रंगमंच का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्राथमिक के बच्चे लेंगे रंगमंच का ज्ञान
Sun, 20 Aug 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा सरकार एवं शिक्षा विभाग हरियाणा पंचकूला के निर्देशानुसार और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सहयोग से 10 दिवसीय जिला स्तरीय थियेटर कार्यशाला का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखोली अड्डा में 20 से 29 अगस्त तक किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्राइमरी विंग से बच्चों को थिएटर का ज्ञान देना है ताकि विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास हो सके।
हरियाणा सरकार एवं शिक्षा विभाग पंचकूला की अनोखी पहल है। अब से पहले केवल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए थियेटर कार्यशाला लगाई जाती थी, परंतु अब अनोखी शुरुआत करते हुए प्राइमरी विंग से बच्चों को थिएटर का ज्ञान दिया जाएगा। इसका उद्घाटन 20 अगस्त को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा करेंगे।
जिला कल्चरल कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों के 42 विद्यार्थी इस वर्कशॉप में भाग लेंगे। इसमें 21 विद्यार्थी प्राइमरी विंग से और 21 विद्यार्थी मिडिल विंग से भाग लेंगे एवं साथ में दो पुरुष और दो महिला अध्यापकों की ड्यूटी इस कार्य के लिए लगाई गई है। थिएटर कार्यशाला का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग पंचकूला का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास करना भी है। इस उद्देश्य को लेकर विभाग द्वारा इस तरह के आयोजन समय-समय पर किए जाते हैं। इस थिएटर कार्यशाला में बच्चों को आने जाने का किराया एवं उनके लंच का प्रबंध विभाग द्वारा किया गया है। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से मास्टर ट्रेनर मिस सीमा और मिस्टर सूरज विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए आएंगे।