फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   press confrence, sc commision member, sc people feverd, kaithal

लोकतंत्र में तो विश्वास, लेकिन समानता में दबंगों का विश्वास नहीं : ईश्वर सिंह

Thu, 06 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 06 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
press confrence, sc commision member, sc people feverd, kaithal
बातचीत करते अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश के दबंग समाज में लोकतंत्र की तो चाहत है लेकिन समानता की चाहत नहीं हैं। यही कारण है कि आज भी प्रदेश में कई जगह दलित उत्पीड़न के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो 16वीं शताब्दी में होते थे। सिंह ने कहा कि कैथल सहित कई जिलों में दलित उत्पीड़न के मामले में लोगों को तुरंत न्याय मिल रहा है। लोगों में जागरूकता भी आई है। लेकिन फिर भी कई जगह उत्पीड़न जारी है। यह बातें अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह ने कही। वे यहां लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यमुनानगर के साभापुर में एक परिवार का इतनी बुरी तरह से सामाजिक बहिष्कार किया गया है कि उन्हें गांव से चारा व अन्य कोई जरूरत की वस्तुएं नहीं मिल रही। काफी प्रयासों के बाद इस मामले में समझौता हुआ। इस मामले में मुख्य सचिव व डीजीपी को 10 अक्तूबर को हाजिर होकर जवाब देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि कई गांवों में कांवड़ियों को गंगाजल न चढ़ाने देने, घुड़चढ़ी ना करने देने, नारनौल के एक गांव में बारात के खाने से पूर्व बर्तन तोड़े जाने, मेवात में फेरों से पहले दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने जैसी दर्दनाक घटनाएं हो रही हैं। इसलिए उनका हरियाणा सरकार से आग्रह है कि दलितों पर उत्पीड़न के मामलों मेें और संजीदगी दिखाएं। दलितों को आबादी के अनुसार 19 प्रतिशत बजट अलॉट किया जाए। प्रदेश में 156 (3) के तहत ज्यादा केस दर्ज करवाने पड़ रहे हैं। जबकि होना ये चाहिए कि पुलिस शिकायत आते ही केस दर्ज करे। प्रदेश में आबादी के अनुसार बजट देकर उन्हीं पर यह राशि खर्च की जाए। ऐसा ना हो इस राशि को कहीं और खर्च कर दें।
विज्ञापन


राजनेता को अपने कद के अनुसार करना चाहिए व्यवहार
गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे एक पत्रकार की शिकायत पर आयोग सदस्य ईश्वर सिंह ने कहा कि वैसे तो वे इस मामले में स्पष्ट किसी को लेकर कमेंट नहीं करेंगे। लेेकिन यदि कोई जनप्रतिनिधि है तो उसे अपने पद के अनुसार व्यवहार व चरित्र रखना चाहिए। उसकी भाषा या व्यवहार संयमित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed