फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   press confrence, nayab saini, bussinesmans, kaithal

किसी उद्यमी ने नहीं हटाए कर्मचारी, हमने पता कर लिया : नायब सैनी

Sun, 11 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 11 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
press confrence, nayab saini, bussinesmans, kaithal
बातचीत करते नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी पर फरीदाबाद में उद्यमियों द्वारा 42 हजार कर्मचारियों को हटाए जाने पर हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं हैं। उन्होंने खुद फरीदाबाद, गुड़गांव में अधिकारियों से जानकारी जुटाई है। किसी अधिकारी ने कोई कर्मचारी नोटबंदी के कारण नहीं हटाया है। इतना ही नहीं किसी उद्यमी ने किसी कर्मचारी का वेतन भी नहीं रोका। सरकार इस मामले में ना केवल उद्यमियों बल्कि ट्रेड यूनियनों के नेताओं के भी पूरी तरह से संपर्क में है। वे शनिवार को लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी से केवल काले धन वाले लोग परेशान हैं। जनता पूरी तरह से पीएम के फैसले से सहमत है। कुछ लोग जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। नोटबंदी एक साहसिक फैसला है। उन्होंने कहा कि गीता जयंती ऐसे महान ग्रंथ की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा लिए गए निर्णय से पूरे देश में गीता का संदेश गया है। देश के 574 जिलों से मिट्टी मंगवाकर भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी। ताकि कुरुक्षेत्र में आने वाले लोगों को गीता के संदेश की प्रेरणा मिल सके। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की कर्मस्थली से लेकर उनकी जन्मस्थली तक रेल सेवा की शुरुआत की गई है। यह हमारे जीवन को सफल बनाने वाले जीवन दर्शन का ग्रंथ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोजगार विभाग द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा सक्षम वेब शुरू किया गया। जिस पर पहले 1100 युवकों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसके बाद 30 नवंबर तक 5169 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इन युवकों को 100 घंटे का काम करने पर 9000 रुपये मुहैया करवाए जाएंगे। इसमें 3 हजार रुपये मासिक एवं 6 हजार रुपये काम करने पर दिए जाएंगे। सीएम ने ऐसे 21 युवाओं को शपथ पत्र देकर काम का शुभारंभ किया। इसमें युवाओं को ट्यूशन के बाद बच्चों को पढ़ाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, कृषि, होम गार्ड सहित करीब 15 प्रकार की सेवाएं शामिल की गई हैं। इसका इन्हें अनुभव भी मिलेगा और बेरोजगार की बजाए काम करके कमाने से उन्हें परिजनों से भी आर्थिक मदद नहीं लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करते समय 5 विकल्प दिए जा रहे हैं। जिसमें युवाओं को उनकी रुचि अनुसार काम दिया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा वरिष्ठ नेता राव सुरेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना, पाला राम सैनी, राजरमन दीक्षित, संजय भारद्वाज, युवा जिला अध्यक्ष मोहित राठी सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed