फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   President's post reserved for general category women

Kaithal News: सामान्य वर्ग की महिला को आरक्षित हुआ अध्यक्ष पद

Fri, 27 Dec 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
President's post reserved for general category women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर पालिका सीवन अध्यक्ष पद के लिए ड्रा में यह सीट सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। यह घोषणा होते ही नगर की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

गौरतलब है कि इस पद के लिए अभी तक पुरुष उम्मीदवारों ने चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी है। भाजपा के पुरुष नेताओं ने इस सीट को लेकर लंबे समय से रणनीतियां बनानी शुरू कर दी थीं। भाजपा से टिकट के दावेदारों की संख्या भी पुरुषों में सबसे अधिक थी, लेकिन सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाने के बाद पुरुष उम्मीदवारों के सपनों पर पानी फिर गया है। कई दावेदार मायूस नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर महिला नेताओं और आम महिलाओं में उत्साह है, क्योंकि अब उन्हें नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। कई पुरुष नेताओं ने तो अपनी पत्नी को इसके लिए मैदान में उतारने का भी मन बना लिया है। क्षेत्र में सक्रिय महिला नेताओं के बीच चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित उम्मीदवार अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गई हैं। लोगों का यह मानना है कि यह बदलाव महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा या अन्य पार्टियां कितनी मजबूत महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारती हैं।

जनसंख्या है 22 हजार से ज्यादा

सीवन नगरपालिका में कुल जनसंख्या 22 हजार 128 है। इसमें पिछड़ा वर्ग क की जनसंख्या 5127 व पिछड़ा वर्ग ख की जनसंख्या 3490 है। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़े अनुसार सीवन में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या 6797 है। इसके आधार पर ही वार्डों में आरक्षण दिया गया है।

सीवन के कुल 16 वार्ड बनाए गए हैं जिनमें से अनुसूचित जातियों के लिए पुरुष व महिला सहित कुल पांच सीटें आरक्षित हैं। दो सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग ए के लिए दो सीटें आरक्षित हैं जिनमें से एक सीट महिला को दी है। पिछड़ा वर्ग बी के लिए एक आरक्षित सीट महिला के लिए है। महिलाओं के लिए कुल आरक्षित सीटें छह हैं, जो एक तिहाई से कम नहीं हो सकती हैं।
ऐतिहासिक होगा फैसला

महिलाओं के लिए यह अवसर कई मायनों में ऐतिहासिक हो सकता है। एक तो यह कि सीवन में पहली बार नगरपालिका के लिए चुनाव होने हैं। किसी योग्य महिला उम्मीदवार को यह जिम्मेदारी मिलती है, तो नगर पालिका का चेहरा बदल सकता है। अब यह देखना बाकी है कि भाजपा या अन्य पार्टियां इस अवसर को किस तरह भुनाती हैं और किस महिला उम्मीदवार को अपना चेहरा बनाती हैं।


16 वार्डों में चल रहा आपत्ति दर्ज करवाने का कार्य

सीवन नगरपालिका चुनाव के लिए वार्ड बंदी हो चुकी है और नगर में कुल 16 वार्ड बनाए गए हैं। इन वार्डों की वार्डबंदी के लिए आपत्ति दर्ज करने का कार्य चल रहा है। यदि कोई भी वोटर अपना वार्ड बदलवाना चाहता है तो वह अभी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed