फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pregnant women are being most affected by vaccination

Kaithal News: गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हो रहा सबसे अधिक प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women are being most affected by vaccination
गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हो रहा सबसे अधिक प्रभावित
विज्ञापन

एनएचएम की हड़ताल सातवें दिन भी रही जारी
एंबुलेंस का संचालन भी कौशल निगम के कर्मचारी कर रहे
लैब का कार्य भी प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानि एनएचएम के कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को सांतवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने वीरवार को भी मांगों को लेकर जिला नगारिक अस्पताल के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रोष जताया। एनएचएम के तहत लगे कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अब सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कार्य प्रभावित हो रहा है।
यही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में हड़ताल के कई स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी भी नहीं हो पा रही है। अब इन महिलाओं को दूर का सफर तय करके किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला स्तर पर सामान्य अस्पताल में जाना पड़ रहा है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हरियाणा कौशल निगम के तहत लगे कर्मचारियों के माध्यम से करीब एबुलेंस का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, एनएचएम के तहत लगी नर्सिंग स्टाफ की ओर से कार्य न करने से मरीजों को परेशानियां हो रही हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से प्रसूति कार्य, सभी स्तर पर माता और शिशुओं का दी जाने वाले टीकाकरण, जन्म-मृत्यु कार्य, टीबी का टीकाकरण, प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य का कार्य प्रभावित हो रहा है। विभाग के पास इस समय 21 एंबुलेंस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से महज नौ एंबुलेंस ही संचालित हो पा रही हैं। विभाग में एनएचएम के तहत 513 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 465 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। वहीं, एंबुलेंस सेवा म कुल 53 कर्मचारी हैं, इनमें 52 कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। सिविल सर्जन कार्यालय में 29 में से 27 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बाधित हो रही हैं। इस कारण लोगों को इलाज के लिए परेशानी आ रही है। धरने पर आशीष शर्मा, शिवकुमार, केशरा, संजीव जूद, पूनम गुगलानी, नवीन, सतबीर, शीला देवी आदि मौजूद थे।

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन चार को करनाल में करेगी प्रदर्शन-
कैथल। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर आगामी चार अगस्त को मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र करनाल में प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर वर्मा, प्रचार सचिव राकेश सिवाच, उपप्रधान सुमित्रा देवी ने दी है। इन पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि यदि चार अगस्त तक स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी चार अगस्त को अगले आंदोलन का ऐलान भी कर दिया जाएगा। इसमें सरकार के प्रत्येक मंत्रियों के आवास के साथ विपक्षी दलों के कार्यालयों पर भी भूख हड़ताल करने पर बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed