फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pregnant woman's body found in rented house; murder suspected.

Kaithal News: किराये के मकान से मिला गर्भवती का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman's body found in rented house; murder suspected.
कैथल। जिले के गांव भागल में वीरवार को एक किराये के मकान से पांच महीने की गर्भवती महिला का शव मिला है। महिला उत्तर प्रदेश के झागरा मोहमदी निवासी 20 वर्षीय सीता देवी हैं। प्रारंभिक जांच में शव करीब छह से सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को प्रथम दृष्टया महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

गांव भागल निवासी मकान मालिक बलवान सिंह ने अपना मकान आदित्य नामक युवक को किराये पर दिया था। आदित्य स्थानीय गौशाला में काम करता था और करीब एक माह पहले अपनी पत्नी सीता देवी को उत्तर प्रदेश से गांव भागल लेकर आया था। दोनों किराये के मकान में रह रहे थे। बलवान सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से मकान के बाहर ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों को भी घर में किसी तरह की गतिविधि दिखाई नहीं दी। वीरवार सुबह जब वह मकान के पास से गुजरा तो अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर उसने रोशनदान से अंदर झांककर देखा तो महिला कमरे में मृत अवस्था में पड़ी मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। मामले को और अधिक संदिग्ध इसलिए माना जा रहा है क्योंकि घटना के बाद से मृतका का पति आदित्य लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed