{"_id":"68b8a2a7ba9466763409aeba","slug":"prayers-for-peace-and-well-being-of-flood-victims-kaithal-news-c-18-1-knl1004-730729-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाढ़ पीड़ितों की सुख-शांति के लिए अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाढ़ पीड़ितों की सुख-शांति के लिए अरदास
Thu, 04 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी व नौवीं में बाढ़ पीड़ितों की सुख-शांति के लिए अरदास की गई और संगत ने प्रार्थना की कि प्रभावित लोगों को जल्द ही इस त्रासदी से मुक्ति मिले। अरदास के बाद गुरुतेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सिख समाज के लोगों को संबोधित करते हुए एचएसजीपीसी के सदस्य सरदार मेजर सिंह गुहला ने बताया कि रविवार, 7 सितंबर को गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी एवं नौवीं में श्री गुरुतेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी बड़े श्रद्धा भाव से मनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए 5 सितंबर से गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत होगी, जिनका भोग 7 सितंबर को डाला जाएगा। इसके उपरांत दिवान सजेंगे, जिनमें टाडी जत्थे कीर्तन और गुरुवाणी का प्रचार करेंगे। गुरुद्वारा परिसर में अटूट लंगर भी चलेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर बलविंद्र सिंह, खजान सिंह गुहला, चमकौर सिंह, भूपेंद्र सिंह, केवल सिंह सदरेहड़ी, धर्म सिंह, साहिब सिंह संधू, हरचेत सिंह, करनैल सिंह, अमरीक सिंह, अजैब सिंह, कारज सिंह, दर्शन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।