{"_id":"67c4b2a26cc4198efc0c43da","slug":"praveen-and-subhash-chandra-won-in-collegium-kaithal-news-c-18-1-knl1004-593806-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: काॅलेजियम में प्रवीन और सुभाष चंद्र जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: काॅलेजियम में प्रवीन और सुभाष चंद्र जीते
Mon, 03 Mar 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के सभी 75 काॅलेजियम सदस्यों का चुनाव रविवार को संपन्न हो चुका है। रविवार को काॅलेजियम नंबर 23 और 71 के लिए मतदान हुआ था। मतदान के लिए अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई थी। बता दें कि काॅलेजियम नंबर 52 में केवल सतीश कुमार ने नामांकन किया था, जिस कारण उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया था।
मतदान होने के बाद शाम को ही दोनों काॅलेजियम का परिणाम घोषित कर दिया गया। काॅलेजियम नंबर 23 में प्रवीन को 107 वोट तो दूसरे स्थान पर रहे गुरदेव को 74 वोट मिले। प्रवीन ने 33 वोट से चुनाव को जीत लिया। इस काॅलेजियम में 195 वोट थे, जिनमें से 181 वोट पोल हुए थे। काॅलेजियम 71 में सुभाष चंद्र ने 131 वोट तो दूसरे स्थान पर रहे कर्ण सिंह को 41 वोट मिले। सुभाष चंद्र ने 90 वोट से चुनाव जीत लिया। इसमें कुल 272 वोट थे, जिसमें से 172 वोट की पोल हुए थे। इन प्रत्याशियों ने जाट कालेज के सामने वाले मैदान में ही अपने टेंट लगाए हुए थे।
एडीसी एवं जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि रविवार को काॅलेजियम 23 और 71 के चुनाव शांतिप्रिय संपन्न हो गए हैं। अब सभी 75 काॅलेजियम सदस्यों का चुनाव हाे चुका है। मतदान को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे।