{"_id":"5ec8067d8ebc3e9056108471","slug":"pravasi-mazdoor-happy-to-going-home-kaithal-news-knl317376134","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जाने के लिए सरकारी आदेशों के इंतजार में बैठे मजदूरों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जाने के लिए सरकारी आदेशों के इंतजार में बैठे मजदूरों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। प्रशासन द्वारा प्रवासी मजदूरों के जाने के व्यवस्था की जाने की बात सुनकर सैकड़ों मजदूरों के चेहरे खिल उठे। मजदूर कई दिन से सरकार व प्रशासन के आदेशों का इंतजार कर रहे थे। प्रशासन ने मजदूरों को बसों में बैठाकर उनके घरों के लिए रवाना किया। ये मजदूर अपने प्रदेशों में जाने के लिए कई दिन पहले पंजीकरण करवा चुके थे। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने असम व अरुणाचल प्रदेश हेतु पंजीकृत 160 प्रवासी मजदूरों को फोन से संपर्क करके उन्हें राधा स्वामी सत्संग भवन बुलाया गया। शुक्रवार को उन्हें रवाना कर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के मजदूरों को उनके घर भिजवाया गया।
मजदूरों का स्वास्थ्य जांचा
असम जाने वाले सभी प्रवासी मजदूरों की पहले स्वास्थ्य चैकअप किया गया। इसके बाद बच्चों, नौजवानों, महिलाओं, बुजुर्गों का पूरा ध्यान रखा गया। असम के लिए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गुरुग्राम भेजा गया। वहां से रेलवे के माध्यम से वे अपने घर पहुंच सके। कैथल प्रशासन द्वारा रेलवे प्रशासन से प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचाने हेतु संपर्क किया गया और पूरे तालमेल से कार्य किया जा रहा है।
प्रवासी मजदूरों ने जताया आभार
प्रवासी मजदूरों ने उनको उनके घर भेजने पर प्रशासन का आभार जताया। प्रवासी मजदूरों का कहना था कि जिस तरह से प्रशासन द्वारा हमारी सुविधा अनुसार व्यवस्था की गई है, इसके लिए जिला प्रशासन और हरियाणा सरकार को धन्यवाद करते हैं। इस मौके पर तहसीलदार सुदेश मेहरा व नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह मौजूद रहे।