फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   praised the glory of the Guru

Kaithal News: गुरु की महिमा का किया गुणगान

Sat, 15 Apr 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 15 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
praised the glory of the Guru
कैथल। वैसाखी पर्व पर शहर के श्री नीम साहिब व श्री मंजी साहिब गुरुद्वारा में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद के रूप में गुरु का अटूट लंगर भी वरताया गया।
विज्ञापन

पर्व पर गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। इसके साथ ही यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा परिसर में बने पवित्र सरोवर में स्नान भी किया। इस दौरान सुबह के समय गुरुद्वारा में कथावाचक हरपाल सिंह ने अरदास भी की। इस दौरान कथा वाचक हरपाल सिंह ने कहा कि वैसाखी पर्व से सिख समाज के लोगों का काफी ऐतिहासिक नाता है। इस दिन ही सिखों ने गुरुजी से अमृत चखा था। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व गुरुद्वारा प्रभारी अंग्रेज गुराया ने बताया कि कार्यक्रम में ओंकार अस्पताल की तरफ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें कई श्रद्धालुओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। लंगर में जलेबी, खीर, दाल रोटी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर शाह अस्पताल के संचालक डॉ. महेंद्र सिंह शाह, सुखदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, मैनेजर अमरीक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


साझा की परंपराएं, भंडारे का भी आयोजन

राजौंद। नगर के कैथल रोड स्थित गुरुद्वारे में वैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया। गुरुद्वारा साहिब के कथा वाचक हरविंद्र सिंह ने जहां गुरु की महिमा का बखान किया, वहीं पर्व से जुड़ी कई परंपराएं भी लोगों के साथ साझी की गई। उन्होंने बताया कि वैसाखी वाले दिन पांच प्यारों की सिर्जना की गई। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान फतेह सिंह, जगमीत सिंह, चरणजीत सिंह, कश्मीर सिंह, हरजिनंद्र सिंह, हरपाल सिंह, गुरूनाम सिंह सहित कमेटी सदस्य मौजूद रहे। वहीं, आदर्श स्कूल विद्यालय जाखौली में धूमधाम से वैसाखी का त्योहार मनाया। इसमें बच्चों ने अनेक प्रस्तुतियां पेश की। इसके साथ भीम राव आंबेडकर को भी उनकी जयंती पर पुष्प भेंट किए। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने बताया कि बैसाखी जिसे वैसाखी या वसाखी भी कहा जाता है। हर साल 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed