फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Praised the glory of Sai Baba through bhajans

Kaithal News: भजनों से किया साईं बाबा की महिमा का गुणगान

Mon, 25 Dec 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Praised the glory of Sai Baba through bhajans
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। श्री शिरडी साई शरणम् धाम संस्था की ओर से साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर में रविवार सुबह काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और साईं बाबा का महाभिषेक किया। साईं मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित विकास लेखवार और पंडित राजीव शर्मा ने हवन संपन्न करवाया। कार्यक्रम के पहले दिन भजन गायक टोनी सुल्तान ने साईं संध्या में भजनों से साईं बाबा की महिमा का गुणगान किया।

साईं मंदिर के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा, मुख्य सलाहकार धर्मवीर भोला और मैनेजर डॉ. राकेश चावला ने बताया कि श्री शिरडी साई शरणम् धाम संस्था की ओर से साईं मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 दिसंबर को साईं बाबा का महाभिषेक, हवन और रात को साईं संध्या का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 से 30 दिसंबर तक साईं मंदिर के प्रांगण में हर रोज शाम को श्री साई दिव्य अमृतमय कथा होगी। जिसमें जाने माने कथा वाचक मंदिर विकास लेखवार साईं बाबा के साईं सच्चरित्र की कथाएं श्रद्धालुओं के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को नववर्ष की पावन बेला पर साईं संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नववर्ष की पावन बेला पर 31 दिसंबर की रात को साईं मंदिर में साईं संध्या होगी, जिसमें भजन गायक वीरेंद्र भनोट अंबाला वाले श्रद्धालुओं को साईं बाबा के भजनों से मंत्रमुग्ध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 से 31 दिसंबर तक साईं मंदिर में चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम के पश्चात साई का लंगर प्रसाद वितरित करने का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन भाग्यशाली श्रद्धालुओं को लक्की ड्रा द्वारा शिरडी आने जाने की रेल टिकट, साई बाबा के चित्र, साईं बाबा के वस्त्र और साई सच्चित्र इनाम स्वरूप भेंट किए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed