फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Praised Guru Mahima by doing Ardas in Gurughars

गुरुघरों में अरदास कर किया गुरु महिमा का गुणगान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Praised Guru Mahima by doing Ardas in Gurughars
गुरु पर्व पर नीम साहिब गुरूद्वारे में सजा दरबार व शबद गाते पाठी। - फोटो : Kaithal
कैथल। जिलेभर में मंगलवार को भी गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की धूम रही। इस मौके पर जिले में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए। इसी कड़ी में डोगरा गेट स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नीम साहिब में गुरमत समागम आयोजित किया। इस मौके पर गुरुनानक जी के उपदेश नाम जपो (प्रभु का सिमरन करो), कीरत करो (ईमानदारी से कड़ी मेहनत करो) और वंड छको (अर्थात बाँट कर खाओ) के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में श्री दुख निवारण साहिब पटियाला से रागी जत्थे गुरु की महिमा का बखान करने के लिए पहुंचे। कीर्तन समागम में श्री दुख निवारण साहिब पटियाला के हेड ग्रंथी ज्ञानी प्रीतपाल सिंह ने गुरु नानक देव जी जीवनी के बारे में संगत को बताया। ज्ञानी प्रीतपाल सिंह व कथा वाचक हरपाल सिंह सहित अन्य रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। बाबा ज्ञानी प्रीतपाल सिंह ने कहा कि बाबा नानक ने न केवल देश, बल्कि विश्व के लोगों को अच्छे रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जब भी गुरु नानक देव जी किसी यात्रा पर निकलते तो उनकी महिमा से हर कोई मुरीद हो जाता था क्योंकि उन्होंने समाज को हमेशा बुराइयों को छोड़ने व अच्छाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने छोटी सी आयु में परमपिता परमात्मा की भक्ति करना शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही गुरु जी ने नारी के सम्मान में कहा है कि औरत नूं माड़ा क्यों आखिए, जित जमैं राजा अर्थात हम नारी को बूरा क्यों कहें और उसका बुरा क्यों करे। उसने तो राजा व महापुरुषों को भी जन्म दिया है। गुरु जी ने हमेशा ही सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए कार्य किया। इस मौके पर सुखबीर सिंह मांडी, गुरनाम सिह गोराया, अंग्रेज गुराया, गुरुद्वारा कमेटी के मैनेजर रुपिंदर सिंह, हेड ग्रंथी निर्मल सिंह, ग्रंथी साहब सिंह, बेअंत सिंह, बलजीत सिंह व निर्मल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुुरुद्वारे में किया भव्य आयोजन
वहीं, पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में सुबह के समय अरदास की गई। इसके बाद सुबह के समय लंगर शुरू कर दिए गए थे। गुरुद्वारा परिसर के बाहर मेला लगा रहा। यहां पर खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही। लंगर में श्रद्धालुओं को पैटीज, ब्रेड पकौड़ा व दाल व रोटी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed