फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pradeep and Amit were elected as committee members in Kalayat

Kaithal News: कलायत में समिति सदस्य चुने गए प्रदीप और अमित

Tue, 12 Aug 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Pradeep and Amit were elected as committee members in Kalayat
40 : कलायत नगर पालिका कार्यालय मेंं खुशी जाहिर करते भाजपा समर्थित पार्षद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। नगर पालिका वित्तीय अनुमोदन समिति चुनाव में भाजपा समर्थित खेमे ने जीत दर्ज कर दो पदों पर कब्जा जमाया। वार्ड 6 से पार्षद प्रदीप राणा और वार्ड 12 से पार्षद अमित बैद सदस्य चुने गए। इनके नाम क्रमशः वार्ड 1 पार्षद रेणू धानियां और वार्ड 10 पार्षद संजय सिंगला ने प्रस्तावित किए थे।

कुल 16 में से 15 सदस्य उपस्थित रहे। राणा और बैद को नौ निर्वाचित पार्षदों और हरियाणा सरकार द्वारा मनोनीत दो पार्षदों का समर्थन मिला। जीत के बाद पार्षदों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। बैठक की अध्यक्षता निर्दलीय प्रधान अंकित राणा ने की, लेकिन उनके खेमे को हार मिली।
विज्ञापन


हाल ही में उपप्रधान पद की दौड़ में सक्रिय रहे इस गुट ने अब वित्तीय अनुमोदन समिति में मजबूत पकड़ बना ली है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत से मुलाकात कर पार्षदों ने जीत का जश्न मनाया। राजपूत ने इसे संगठन की एकता और पार्षदों की मेहनत का नतीजा बताया।

भाजपा अब कलायत में आगामी विधानसभा और नगर पालिका चुनावों में पिछली हार को जीत में बदलने की रणनीति पर काम कर रही है, जिसके तहत असंतुष्ट नेताओं को संगठन से दूर रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed