फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Power restored in Kalayat after 16 hours; supply returns to Batta on the second day

Kaithal News: कलायत में 16 घंटे बाद बिजली बहाल, बात्ता में दूसरे दिन लौटी आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Power restored in Kalayat after 16 hours; supply returns to Batta on the second day
गांव बात्ता में ग्रामीणों को आश्वासन देते कलायत थाना प्रभारी रणदीप सिंह। संवाद
कलायत। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कलायत क्षेत्र में बिजली संकट से परेशान लोगों को शुक्रवार को राहत मिली। कलायत शहर में करीब 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई जबकि गांव बात्ता में दूसरे दिन शाम करीब साढ़े चार बजे बिजली शुरू करवाई गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट गहराने के साथ ही सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बात्ता गांव स्थित 220 केवी बिजली स्टेशन से कलायत के 33 केवी बिजली स्टेशन की आपूर्ति बंद होने के कारण वीरवार शाम से शहर में बिजली संकट बना हुआ था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त अपराजिता ने एसडीएम अजय हुड्डा को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने बिजली स्टेशन के काम का अनुभव रखने वाले लोगों की मदद से आपूर्ति बहाल करवाने के प्रयास किए। करीब 16 घंटे बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बात्ता में ग्रामीणों ने दी जाम लगाने की चेतावनी
गांव बात्ता में दो दिन से बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पेयजल की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली घर का फॉल्ट ठीक नहीं हुआ तो वे सड़क पर जाम लगाएंगे। सूचना मिलने पर कलायत थाना प्रभारी रणदीप सिंह पुलिस टीम के साथ गांव के बिजली घर पहुंचे। उनके साथ आए मेकैनिकों ने फॉल्ट ठीक करने का काम किया। इसके बाद शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे गांव की बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं गांव बालू में भी बिजली आपूर्ति की समस्या बनी रही। ग्रामीणों के अनुसार, सहायता नंबर पर शिकायत करने के बाद कुछ समय के लिए बिजली आई लेकिन 15 मिनट बाद फिर गुल हो गई।

गांव बात्ता में ग्रामीणों को आश्वासन देते कलायत थाना प्रभारी रणदीप सिंह। संवाद

गांव बात्ता में ग्रामीणों को आश्वासन देते कलायत थाना प्रभारी रणदीप सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed