फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Potter community's support to Jindal

Kaithal News: कुम्हार समुदाय का जिंदल को समर्थन

Tue, 21 May 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Potter community's support to Jindal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गुहला-चीका व आसपास के कुम्हार समुदाय के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल को समर्थन देने का एलान किया है।

इससे पहले कुम्हार समुदाय की एक बैठक की। इसमें समाज के प्रमुख नेता कैथल नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष यशपाल प्रजापति, कुम्हार समुदाय के हल्का प्रधान रुलदू राम नंबरदार के अलावा वार्ड पांच के पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर रिंपी, वार्ड चार के पार्षद सुभाष चंद भी विशेष रूप से शिरकत की।

रूलदू राम नंबरदार ने बताया कि गत सप्ताह कुम्हार समुदाय के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात कर कुम्हार समुदाय की आवा पंजावा की वर्षों पुरानी मांग से अवगत करवाया था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल का आश्वासन दिया है कि चार जून के बाद समाज की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


रूलूद राम ने बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाज के लोगों ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उधर नवीन जिंदल के चुनाव प्रचार को ओर तेज करते हुए आज कार्यकर्ताओं ने शहर में एक बाइक रैली निकाली। इस रैली का आयोजन प्रमुख उद्योगपति हिंद सरोवर जिंदल की ओर से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली को नवीन जिंदल के भतीजे प्रतीक जिंदल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रामस्वरूप जिंदल, पिटू शर्मा, राजीव शर्मा, नरेश जैन, अजय गोयल, रिंपी, कर्म सिंह, दिनेश मटोरिया, तरसेम नंदवाल, बलबीर सिंह, कृष्ण ठेकेदार, रमेश मटोरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed