{"_id":"678c029dbe0935cd9200d572","slug":"potholes-on-patiala-main-road-are-inviting-accidents-kaithal-news-c-18-1-knl1004-563368-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पटियाला मुख्य मार्ग पर गड्ढे दे रहे हादसों को निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पटियाला मुख्य मार्ग पर गड्ढे दे रहे हादसों को निमंत्रण
Sun, 19 Jan 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग का निर्माण हुए लंबा समय नहीं बीता है, लेकिन सड़क की हालत बिल्कुल खस्ता हो चुकी है। नगर में ही सड़क कई स्थानों से टूट चुकी है और कई स्थानों पर तो गहरे गड्ढे बन चुके हैं। सीवन नगर में बिजली घर से शिवपुरी तक डिवाइडर बना हुआ है और डिवाइडर के दोनों ओर ही छोटे बड़े मिलाकर 100 से अधिक गड्ढे हैं। यहां पर गड्ढों में से बजरी निकल कर सड़क पर फैली है और इस कारण से दो पहिया वाहन चालक फिसल जाते हैं और हादसों का शिकार होते हैं।
लोगों के मुताबिक, कई स्थानों पर तो गड्ढे इतने बड़े हैं कि यह हादसों का कारण बन रहे हैं। एक बहुत बड़ा गड्ढा है मुख्य मार्ग पर सड़क के बीचों बीच। चीका से कैथल की ओर जाने वाला कोई ऐसा वाहन नहीं है जो इसके बीच में से न निकलता हो। इसके साथ ही कैथल की ओर बड़ी नहर के पास सड़क बिलकुल खराब हो चुकी है। रात के समय और धुंध के समय यही गड्ढे वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बनते हैं। इसके कारण से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगर में फिरोजपुर रोड के सामने सड़क के बीच में गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण से वाहनों को नुकसान भी होता है। कई बार अंजान वाहन चालक इस गड्ढों के कारण दुर्घटना का भी शिकार बनते हैं। रात के समय यहां पर दुर्घटनाओं का भय बना रहता है।
विज्ञापन
नगर निवासी राजेश रहेजा, विक्की आहुजा, विजय सरदाना, जरनैल सिंह, भीषू चौधरी, अशोक कथुरिया, मुकेश मुंजाल, राजीव मिढा, बलजीत, गोलू कामरा, मौजी, गोल्डी, दीपक रहेजा व अन्य ने कहा कि बहुत लंबे इंतजार के बाद कैथल पटियाला मुख्य मार्ग का निर्माण हुआ था। बहुत लोगों ने इस सड़क के कारण हादसों में अपनी जान गवाई थी और बहुत लोगों ने अपनों को खोया था।
लोगों के मुताबिक, सड़क निर्माण के कुछ समय बाद से ही सड़क खराब होनी आरंभ हो गई थी। इस कारण से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना था कि कहने को तो सीवन अब शहर बन गया है परंतु कैथल पटियाला मार्ग पर नगर के बीचों बीच स्थित इन गड्ढों से रोजाना राहगीर परेशान होते हैं।
उन्होंने मांग की है कि नगर में मुख्य मार्ग पर जहां पर भी गड्ढे हैं उन्हें ठीक किया जाए, ताकि लोगों की परेशानी का समाधान हो सके। पीडब्लयूडी के एक्सईएन वरुण कंसल ने बताया कि सड़क में पैच वर्क लगाने का कार्य चल रहा है। चीका की ओर से यह पैचवर्क किया जा रहा है। जल्द ही पूरी सड़क का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।