फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Posters of corruption were put up but the situation did not change

Kaithal News: भ्रष्टाचार के पोस्टर लगाए पर न बदले हालात

Thu, 30 Nov 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Posters of corruption were put up but the situation did not change
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सेक्टर 19, भाग दो में भी सड़क की हालत खराब है। नाराज लोगों ने भ्रष्टाचार के पोस्टर लगाकर सितंबर में प्रदर्शन भी किया पर अभी तक सुधार नहीं किया गया। नाराज स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग ने सड़क निर्माण पर कई अनियमितता बरती हैं। नाराजगी जताते हुए यह भी कहा कि खराब सड़कों पर अक्सर दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। सड़काें का निर्माण न होने से सेक्टर के लोगों में काफी रोष है।

इससे पहले सितंबर के महीने में भी स्थानीय लोग सड़क निर्माण पर अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर चुके हैं। ढांड रोड पर हुए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नाराजगी जताई थी। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए घराें के बाहर बाहर पोस्टर तक लगाए थे। उस दौरान सेक्टर के लोगों ने आरोप लगाया था कि यह सड़क नियमानुसार तो कंकरीट की बनानी थी, लेकिन यहां पर पेवर ब्लॉक की सड़क बनाई।
विज्ञापन


नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने बताया कि सेक्टर 19 में जिस सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं। उस सड़क के लिए और बजट प्रस्तावित किया है। यह बजट मिलते ही इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या का नहीं हो रहा समाधान

सेक्टर 19 निवासी लक्की ने बताया कि लंबे समय से सेक्टरों की समस्या का कोई समाधान नहीं सका है। सैनिक बोर्ड के कार्यालय से ढांड रोड तक जाने वाली सड़क सामुदायिक केंद्र तक टूटी पड़ी है। इससे आगे सड़क का निर्माण किया गया है लेकिन यहां पर सड़क तारकोल से कंकरीट की न बनाकर पेवर ब्लॉक की बनाई गई है। इस कारण अधिकतर वाहन चालकों को यहां पर परेशान होना पड़ता है।


खस्ताहाल हो चुकी सड़क

सेक्टर 19 निवासी कृष्ण कालड़ा ने बताया कि सेक्टर 19 की मार्केट से मध्य मार्ग और ढांड रोड जाने वाली सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। यहां से ढांड रोड पर जाने वाली सड़क का करीब 200 मीटर तक तो निर्माण किया है, लेकिन इससे पहले इस सड़क पर केवल गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस स्थिति में काफी कठिनाई का सामना राहगीरों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed