फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Poster exhibition organized at the Government College under SIR

Kaithal News: राजकीय महाविद्यालय में एसआईआर के तहत लगाई पोस्टर प्रदर्शनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Poster exhibition organized at the Government College under SIR
महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसआईआर विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी का अव - फोटो : नालबंदान रसूलपुर मार्ग पर घर-दुकानों के सामने खुले नाले के चैंबर। संवाद
राजौंद। भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय राजौंद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मतदाता जागरूकता विषय पर आकर्षक और संदेशपरक पोस्टर तैयार किए और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रोहताश के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को घर-घर गणना अभियान (15 जून से 14 जुलाई), मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अपने विवरणों का सत्यापन करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए पोस्टरों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न गतिविधियों, मतदाता हेल्पलाइन 1950, मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया और मतदान के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें आपका वोट, आपकी आवाज़, आपका अधिकार और एसआईआर में सहयोग करें, लोकतंत्र को सशक्त बनाएं जैसे संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।

युवा मतदाता क्लब के संयोजक राम मेहर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सही और अद्यतन मतदाता सूची ही निष्पक्ष और सुदृढ़ लोकतंत्र की नींव है।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रोहताश ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए रचनात्मक पोस्टरों की सराहना करते हुए कहा कि युवा वर्ग मतदाता जागरूकता का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने और मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचने की अपील की।


इस कार्यक्रम में हंसराज एवं मनीषा सहित शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अलावा गैर-शिक्षण स्टाफ के सदस्य अशोक, प्रदीप, दीपक और अंजू आदि मौजूद रहे।

महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसआईआर विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी का अव

महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसआईआर विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी का अव- फोटो : नालबंदान रसूलपुर मार्ग पर घर-दुकानों के सामने खुले नाले के चैंबर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed