{"_id":"68239d69c59cc8c7f6061bac","slug":"posted-with-weapons-accused-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-646166-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हथियारों के साथ पोस्ट डाली, आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हथियारों के साथ पोस्ट डाली, आरोपी काबू
Wed, 14 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डालने के आरोपी को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने काबू किया है। प्रभारी एसआई रमेश कुमार ने बताया कि मस्तगढ़ निवासी आरोपी देवेंद्र सिंह को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एचसी कुलदीप सिंह को 11 मई को सूचना मिली कि देवेंद्र सिंह ढिल्लो ने फेसबुक आईडी पर पिस्तौल व बंदूकों के साथ फोटो अपलोड की हैं। जांच में आरोप सही मिले। देवेंद्र के पास कोई लाइसेंस भी नहीं है। थाना गुहला में मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया। संवादचूरा पोस्त और अफीम के साथ गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने एक किलो 775 ग्राम चूरा पोस्त व 122 ग्राम अफीम समेत एक तस्कर को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम ने गश्त के दौरान ढांड रोड सन सिटी कैथल के पास मौजूद थी। इसी बीच जानकारी मिली कि मूल रूप से रोहड़ा निवासी मस्तान सिंह व हाल निवासी शिव शक्ति धाम मंदिर कॉलोनी कैथल ट्रक चालक का काम करता हैं। वह शिव शक्ति धाम मंदिर कॉलोनी कैथल से नशीला पदार्थ बेचने जाने वाला है। सूचना पर दबिश देकर घर के पास से मस्तान को पकड़ा गया। मौके पर पहुंचे ईटीओ कैथल कंचन पांडे के समक्ष ली गई तलाशी ली गई। थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर उसे एएसआई प्रवीन कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। संवाद
18 बोतल देसी शराब के साथ पकड़ा
कैथल। चौकी किठाना पुलिस ने 18 बोतल देसी शराब के साथ एक शख्स को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी किठाना पुलिस के एचसी अजय कुमार की टीम ने गश्त दौरान सूचना मिलने पर किठाना क्षेत्र में स्थित सूरज होटल पर दबिश देकर थुआ निवासी सुरेंद्र को काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया है। संवाद