फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Post-harvest stubble management a challenge

Kaithal News: धान कटाई के बाद पराली प्रबंधन चुनौती

Sat, 04 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Post-harvest stubble management a challenge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। खंड में धान की फसल की कटाई जोरों पर है। इसके बाद किसानों के सामने पराली के प्रबंधन की बड़ी चिंता खड़ी हो जाती है। सरकार ने फसल अवशेष जलाने पर रोक लगा दी है, लेकिन किसानों के पास पराली प्रबंधन के लिए पर्याप्त बेलर और सुपरसीडर मशीनों की कमी के कारण कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों ने मशीनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

सरकार की ओर से पिछले एक वर्ष से फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर सख्ती बरती जा रही है। इसके चलते जिला प्रशासन की निगरानी में इन किसानों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और रेड एंट्री की जा रही है। इससे प्रभावित किसान अगले दो वर्षों तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल नहीं बेच पाएंगे। गुहला खंड में धान की पराली प्रबंधन के लिए मात्र 30 बेलर मशीनें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि यदि सरकार चाहती है कि धान की पराली न जले, तो बेलर मशीनों की संख्या बढ़ानी होगी ताकि समय पर पराली का प्रबंधन हो सके और गेहूं की बिजाई समय पर की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनें पर्याप्त नहीं हैं। इसके कारण छोटे और सीमांत किसान महंगी बेलर मशीनें नहीं खरीद सकते और फसल अवशेष जलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। इसके अलावा किसानों ने सरकार से पराली के लिए उचित मूल्य तय करने और बायोमास पावर प्लांट संचालकों से दरों में वृद्धि की भी मांग की है।

वर्तमान स्थिति : गुहला उपमंडल में पराली की गांठ बनाने वाली 44 छोटी बेलर, 12 बड़ी बेलर और 812 सुपरसीडर हैं। इससे फसल अवशेष को मिट्टी में मिलाकर बिजाई की जा सकती है। वहीं, गांव कांगथली में धान की पराली से कई प्रकार के उत्पाद भी बनाए जा रहे हैं। इनके पास 7 से 8 बेलर मशीनें हैं। इसके बावजूद मशीनों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता बनी हुई है।

सरकार को गांव स्तर पर पर्याप्त बेलर और अन्य पराली प्रबंधन मशीनें उपलब्ध करानी चाहिए। मशीनों के लिए सब्सिडी का भुगतान सीधे विक्रेताओं को किया जाना चाहिए। -अवतार सीड़ा, किसान, चीका

धान की कटाई के बाद गेहूं की बिजाई भी करनी होती है, लेकिन समय पर गांठ बनाने वाली मशीन या बेलर उपलब्ध नहीं होता। सरकार को सुविधाएं बढ़ानी चाहिए। -जसपाल उर्फ पाली, किसान, गांव टटियाना


किसानों से अपील है कि वे जल्दबाजी न करें। गेहूं की बिजाई का अंतिम समय 25 नवंबर तक है, इसलिए इस बीच पराली प्रबंधन करें और आग न लगाएं। -डॉ. कंचन शर्मा, एसडीओ, कृषि एवं कल्याण विभाग, चीका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed