फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Possibility of interesting contests in all three wards on 19th

Kaithal News: तीनों वार्डों में 19 को रोचक मुकाबलों की संभावना

Sat, 04 Jan 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Possibility of interesting contests in all three wards on 19th
गुरमीत सीड़ा
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। आने वाली 19 जनवरी को होने वाले हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव तय करेंगे कि प्रदेश के सिख किसे अपना नेता चुनते हैं। यह चुनाव हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन में अहम भूमिका अदा करने वाले जगदीश सिंह झींडा व दीदार सिंह नलवी के साथ साथ बलजीत सिंह दादूवाल की भविष्य की राजनीति दिशा भी तय करेंगे। ऐसे में कैथल के तीनों वार्डों में रोचक मुकाबले होने की संभावना है।

गौरतलब है कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी का पूर्ण सिख होना अनिवार्य है। वहीं, केस धारी व्यक्ति ही चुनाव में मतदान कर सकता है। चुनाव के लिए प्रदेशभर में कुल 40 वार्ड बनाए गए है, जिसमें जिला कैथल में गुहला, कांगथली व कैथल सहित कुल तीन वार्ड है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर-20 गुहला में लगभग 6400, वार्डन नंबर 21 कांगथली में लगभग 10800 व वार्ड नंबर-22 कैथल में लगभग 10 हजार सिख मतदाता हैं लेकिन 10 जनवरी तक नए वोट बनाने का कार्य जारी रहने के चलते मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी आजमा रहे है किस्मत ः दो जनवरी को चुनाव निशान मिलने के बाद एचएसजीपीसी के चुनाव ने गति पकड़ ली है और प्रत्याशियों ने डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। वार्ड नंबर 20 गुहला से पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जगदीश सिंह झिंडा के पंथक दल से मेजर सिंह गुहला (पूर्व प्रधान गुरुद्वारा छट्टी एवं नौवीं पातशाही चीका), दीदार सिंह नलवी की सिख समाज संस्था पार्टी से एडवोकेट सुखचैन सिंह गुहला, बलजीत सिंह दादूवाल के शिरोमणि अकाली दल आजाद से बलविंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर (मान गुट) से खजान सिंह गुहला व शिरोमणि अकालीदल (बादल ) से गुरमीत सिंह पुनिया (छन्ना जटान) चुनाव मैदान में हैं।

वहीं वार्ड नंबर 21 कांगथली से बलविंद्र सिंह भिंडर, गुरमीत सिंह कंबोज व ज्ञानी बुटा सिंह चुनाव मैदान में हैं।

इसी प्रकार वार्ड नंबर 22 कैथल से गुरचरण सिंह, सतिंद्र सिंह रसीदां, उत्तम सिंह व बलदेव सिंह हाबड़ी चुनाव लड़ रहे हैं। संवाद
अलग कमेटी का 14 जुलाई 2014 को हुआ था गठन

पंजाब से अलग होकर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन 14 जुलाई 2014 को हुआ था। एचएसजीपीसी के गठन में जगदीश सिंह झिंडा, दीदार सिंह नलवी व बलजीत सिंह दादूवाल ने अहम भूमिका निभाई थी जबकि कई अन्य नेताओं ने भी अलग कमेटी के लिए संघर्ष किया था। अलग कमेटी के गठन के बाद जगदीश सिंह झिंडा पहले अध्यक्ष बनाए गए थे।


झिंडा ग्रुप 40, नलवी ग्रुप 31 व दादूवाल ग्रुप 30 वार्डों में लड़ रहा चुनाव

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अस्तित्व में आने के बाद पहले अध्यक्ष रहे जगदीश सिंह झिंडा ने दावा किया कि उन्होंने सभी वार्डों से अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दीदार सिंह नलवी ने बताया कि उनकी पार्टी ने 31 प्रत्याशी सीधे तौर पर चुनाव मैदान में उतारे हैं जबकि नौ वार्डों में समझौते में चुनाव लड़ रहे हैं। बलजीत सिंह दादूवाल ने बताया कि उनकी पार्टी के 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जबकि 10 सीटों पर समझौते में चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed