फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Possession of land got on the order of the High Court

Kaithal News: हाईकोर्ट के आदेश पर महिला को मिला 14 एकड़ जमीन पर कब्जा

Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Possession of land got on the order of the High Court
कलायत। कलायत में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग के पास वीरवार को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने महिला इंदिरा देवी को 14 एकड़ कृषि भूमि पर कब्जा दिलवाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर राजस्व विभाग अधिकारी आशीष कुमार मौजूद रहे। इस दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चाक-चौबंद प्रबंध पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दबलीर सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल कब्जा कार्यवाही के दौरान मौके पर डेरा डाले रहा। घंटों चली कार्यवाही के दौरान कृषि भूखंड की जुताई करते हुए ज्वार, बाजरा और अन्य फसलों की बिजाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला वर्ष 2007 से जुड़ा है। वर्ष 2016 में महिला पक्ष ने दूसरे पक्ष पर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए याचिका दायर की थी। 17 मार्च 2023 को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा महिला इंदिरा के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए प्रशासन को जमीनी पर कब्जा दिलाने के लिए आदेश दिए। जिला उपायुक्त के निर्देश पर कब्जा कार्यवाही के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई। एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा दुरुस्त हालात के मद्देनजर कब्जा विधिवत तौर से पूरा करवाया गया।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed