फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Portal opened, registration process started for admission in ITI

पोर्टल खुला, आईटीआई में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Portal opened, registration process started for admission in ITI
Portal opened, registration process started for admission in ITI - फोटो : Kaithal
आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने का पोर्टल शुक्रवार को खुल गया। सुबह से ही दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी पंजीकरण करवाने के प्रयासों में लगे दिखाई दिए। साथ ही शिक्षण संस्थानों में भी पूछताछ करते दिखाई दिए। हालांकि पोर्टल 16 सितंबर से खुलना था, लेकिन पहले दिन नहीं खुल सका। अब विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 30 सितंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 19 आईटीआई में हजारों विद्यार्थियों के पंजीकरण का अनुमान-जिले में 9 राजकीय और 10 निजी आईटीआई हैं। इन संस्थानों में 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के विभिन्न ट्रेडों में पंजीकरण का अनुमान लगाया जा रहा है। आवेदन के लिए कक्षा 10वीं अथवा 12वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक खाते की प्रति, रंगीन फोटो, आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र लगाना जरूरी है।
विज्ञापन

आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी व राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल खुल गया है। आवेदकों की सहायता के लिए संस्थानों में सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पूरे राज्य का डाटा साथ दिखाया जा रहा है। मेरिट सूची में पता चल पाएगा कि किस संस्थान में व किस ट्रेड के लिए कितने विद्यार्थियों के नाम शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर कॉलेजों में दाखिले के प्रथम सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों द्वारा फीस जमा करवाई जा रही है। अब फीस जमा करवाने के लिए मात्र एक दिन का समय बचा है। इसके बाद द्वितीय सूची जारी करने से संबंधित तैयारियां की जाएंगी।

आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि 18 सितंबर फीस जमा करवाने का अंतिम दिन है। प्रथम वर्ष के तीनों संकायों आर्ट, कॉमर्स एवं विज्ञान की 1370 सीटों में से 551 पर दाखिले हो गए हैं। दूसरी लिस्ट 21 सितंबर को लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed