फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pooja first in road safety quiz competition

Kaithal News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पूजा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pooja first in road safety quiz competition
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में इंटर स्कूल/महाविद्यालय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2026-27 के प्रथम चरण की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों की सही जानकारी प्रदान करना है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूजा, द्वितीय स्थान पर निशु और तृतीय स्थान पर ममता रही। रोड सेफ्टी कमेटी के इंचार्ज रवींद्र कुमार ने छात्राओं को परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील गर्ग ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का महामंत्र है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना पैदा होती है। सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं और जीवन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहेंगे। महाविद्यालय परिवार के सहयोग से परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed