फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pond water overflow in Sangrauli

संगरौली में तालाब का पानी ओवरफ्लो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Pond water overflow in Sangrauli
Pond water overflow in Sangrauli - फोटो : Kaithal
गांव संगरौली में गांव के साथ बने तालाब, जिसे वरुण तीर्थ के नाम से भी जाना जाता है। इसके ओवरफ्लो होने से गांव की गलियों में भी पानी जमा हो गया है। सरकारी स्कूल के पास मोहल्ले की गलियों में पानी जमा रहने से लोगों को घरों से बाहर आने-जाने के लिए पानी के बीच में से ही निकलना पड़ता है। हद तो तब हो गई, जब इस मोहल्ले में एक व्यक्ति का बीमारी के चलते निधन हो गया और उसको अंतिम संस्कार करने के लिए जब श्मशान ले जाने लगे तो गली में पानी भरा होने से गली में लोहे की जालियां रखकर उनके ऊपर से शव को ले जाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। ग्रामीण पवन कुमार, रविंद्र, पवन पांचाल, तिलक राज, राजू प्रजापत, प्रवीण कुमार, पूर्णचंद शर्मा, काला राम, कुलदीप व ईश्वर सिंह ने बताया कि वे इस समस्या को सरपंच से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा चुके है, लेकिन अभी तक किसी ने भी इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला है। वे गांव में ऐसे हालातों में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। पानी निकासी को लेकर वे विधायक रणधीर गोलन से भी गुहार लगा चुके हैं। अगर उनकी समस्या का शीघ्र कोई समाधान नहीं हुआ तो वे धरना व प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें जैसे ही तालाब में पानी के ओवरफ्लो होने की बात पता चली तो उन्होंने तुरंत पानी निकासी के निर्देश कर्मचारियों को दिए हैं। तालाब से पंप लगाकर अन्य जगह पानी निकलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed