फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pond overflow, waterlogging on main road

Kaithal News: तालाब ओवरफ्लो, मुख्य मार्ग पर जलभराव

Tue, 26 Aug 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 26 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pond overflow, waterlogging on main road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। रविवार शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश सोमवार सुबह तक लगातार जारी रही। रातभर हुई बारिश से जहां उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं नगर के कई हिस्सों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नगर के तालाब पानी से लबालब भरकर ओवरफ्लो हो गए। कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित तालाब का पानी सड़क पर फैल गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी सड़कों पर आने से निचले इलाकों के घरों में सीलन और गंदगी बढ़ गई है। जलभराव ने न केवल यातायात बाधित किया, बल्कि लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। नागरिकों ने मांग की कि नगर पालिका नियमित रूप से तालाबों की सफाई करे ताकि बरसात में ऐसी दिक्कतें दोबारा न हों। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि हालात काबू में हैं। तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आया है, लेकिन उसे निकालने के लिए इंजन लगाए गए हैं।
विज्ञापन






शाम तक इस पानी को निकासी नालों के माध्यम से आईपीएस (इंटेक पंपिंग स्टेशन) और वहां से एमपीएस (मेन पंपिंग स्टेशन) तक भेज दिया जाएगा। समस्या का समाधान जल्द कर दिया जाएगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed