फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pond beautification mess

Kaithal News: तालाब सौंदर्यीकरण में गड़बड़ी

Fri, 16 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Pond beautification mess
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीवन नगर पालिका क्षेत्र में तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में अनियमितताएं सामने आने के बाद नगरपालिका प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। नोटिस में ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य को निर्धारित मानकों और नियमों के अनुसार पूरा किया जाए तथा घटिया सामग्री का उपयोग तुरंत बंद किया जाए। इसके साथ ही दो दिन के भीतर पुरानी सामग्री हटाकर नए सिरे से कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।

नियमों की अनदेखी जारी रहने की स्थिति में ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। नगरपालिका की ओर से यह ठेका नरवाना की एक एजेंसी को करीब 35 लाख रुपये में दिया गया था। तालाब के सौंदर्यीकरण के दौरान निर्माण गुणवत्ता और कार्य पद्धति को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं, जिससे लोगों में रोष व्याप्त था। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक देवेंद्र हंस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर प्रवीण पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


विधायक देवेंद्र हंस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तालाब पर किया गया पूरा कार्य मानकों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि अब तक किए गए सभी कार्यों को तोड़कर दोबारा सही तरीके से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, उपयोग की गई निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर उनकी जांच करवाई जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सामग्री नियमों के अनुसार है या नहीं। विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि तालाब को गहरा करने के लिए निर्धारित गहराई 8 से 10 फीट थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा इससे अधिक मिट्टी हटाई गई है, जो नियमों का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री भी मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। विधायक ने दो टूक कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया

नगर पालिका सीवन की अध्यक्ष हेमलता सैनी और उनके प्रतिनिधि संदीप सैनी ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है और उसे कार्य को पूरी तरह से नियमों के अनुसार दोबारा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के घटिया, लापरवाहीपूर्ण या अनियमित निर्माण कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed