फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Poltry Farm oweners cheated

डीलर ने पोल्ट्री फार्म संचालकों से तीन करोड़ ठगे

Mon, 24 Mar 2014 12:09 AM IST
कैथल
कैथल Updated Mon, 24 Mar 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
Poltry Farm oweners cheated
करीब दो दर्जन पोल्ट्री फार्म संचालकों को तीन करोड़ रुपये का चूना लगाकर एक डीलर द्वारा विदेश में भागने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पोल्ट्री फार्म संचालकों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पोल्ट्री फार्म संचालकों ने रविवार को गीता भवन मंदिर में बैठक कर आरोपी गिरफ्तारी की मांग की।


पोल्ट्री फार्म संचालकों ने बताया कि वे कैथल के डोगरा गेट पर लवली चिकन हाउस संचालक लवली ऊर्फ उमराव सिंह को मुर्गे बेचते थे। वह उनसे मुर्गे खरीदकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य शहरों में सप्लाई करता था। उन्होंने बताया कि वे पिछले काफी समय से आरोपी को मुर्गे बेच रहे थे और करीब दस या बाहर दिन के बाद वे उससेे पैसे लेते थे। इसी बीच होली के बाद से लेकर अभी तक आरोपी ने उन्हें भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन


जब वे अपने पैसे लेने के लिए चिकन हाउस पर गए तो वहां ताला लटका हुआ मिला। इसके बाद जब परिवार के लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में किसी तरह पता चला कि वह करोड़ों रुपये हड़प कर विदेश में फरार हो गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी हुए ठगी का शिकार

ठगी का शिकार होने वाले फार्म संचालकों में बेेगपूर गांव निवासी सुनील कुमार, संदीप कुमार, सुलहेड़ा के गुरनाम सिंह, चीका के राकेश, कोलेखां निवासी पवन कुमार, डुंढवा का राजबीर सिंह, मानस का मेहरचंद, धोंस वासी पवन कुमार, संडील से रणबीर सिंह, कैथल निवासी विकास कुमार, मानस का सुभाष, सफीदों निवासी संदीप, गुरमीत, अनदाना का राजपाल, खरोदी के नेक सिंह, जींद के राजेश जैन, बड़नपुर गांव से अभय राम, मानस गांव से दलशेर सिंह, कैलरम से रमेश, गुरसर से सुरेंद्र और संडील गांव से कृष्ण कुमार शामिल हैं। इनका कहना है कि आरोपी उनके लगभग तीन करोड़ रुपये हड़प कर फरार हो गया है।  

होली के बाद से फरार है आरोपी
पोल्ट्री फार्म एंड फीड डीलर एसोसिएशन के प्रधान रणबीर सिंह ने कहा कि आरोपी लवली ने पोल्ट्री फार्म संचालकों से धोका कर करोड़ों रुपये की राशि हड़पी ली है। उन्होंने स्वयं होली से पहले आरोपी को दस लाख रुपये के मुर्गे बेचे थे। उसने तीन लाख रुपये तो दे दिए, लेकिन सात लाख रुपये होली के बाद देने की बात कही। जिसके बाद से वह फरार है। 


वहीं, इस संबंध में रविवार को पोल्ट्री फार्म संचालकों ने इस विरोध में गीता भवन में एक मीटिंग का आयोजन कर आरोपी के खिलाफ रोष जताया। फार्म संचालकों ने कहा कि यदि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। पोल्ट्री फार्मर एंड फीड डीलर एसोसिएशन के बैनर तले हुई बैठक में न केवल कैथल से, बल्कि जींद, सफीदों, नरवाना और पंजाब में आसपास के क्षेत्र से पोल्ट्री फार्म संचालकों ने भाग लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed