फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pollution level reduced due to rain, 96 AQI, relief to people

बारिश से घटा प्रदूषण स्तर, 96 एक्यूआई हुआ, लोगों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Pollution level reduced due to rain, 96 AQI, relief to people
कैथल। जिले में पिछले दो दिन से हुई बारिश के चलते जिले का प्रदूषण स्तर कम हो गया है। प्रदूषण कम होने से लोगों खासकर दमा व सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है। उधर अब सर्दी बढ़ने की भी संभावना है, जिसके बाद पारा भी नीचे लुढ़केगा।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से अब तक एक्यूआई स्तर 200 से कम नहीं हुआ था, लेकिन शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद से ही सोमवार को एक्यूआई स्तर 96 पर पहुंच गया है। यह स्तर ग्रीन जोन में आता है। वहीं बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बढ़ती हुई सर्दी गेहूं के लिए फायदेमंद है। इससे गेहूं की फसल में अच्छा फुटाव होगा। इस समय किसान गेहूं की फसलों में पानी दे सकते हैं। इसके साथ ही यूरिया खाद डालने के लिए भी समय उपयुक्त है। कृषि उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि आगामी दिनों में और ज्यादा सर्दी बढ़ेगी। यह गेहूं की फसल सहित अन्य फसलों के लिए उपयुक्त है। किसान इस समय गेहूं की फसलों में पानी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed