फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Political parties will give complete details of expenses

Kaithal News: खर्च का पूरा ब्योरा देंगे राजनीतिक दल

Thu, 02 May 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 02 May 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Political parties will give complete details of expenses
कैथल। लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र के लिए नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक कार्तिक लक्ष्मण भाई सारेसा ने लघु सचिवालय में खर्च निगरानी टीम व संबंधित अधिकारियों की विशेष बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के हर प्रकार के खर्च का पूर्ण ब्योरा रखने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने संबंधित टीमों से उनके कार्य व नियमों आदि को लेकर विस्तार से चर्चा की और उनके अब तक किए गए कार्यों की फीडबैक ली। उन्होंने कहा कि चुनाव में लगी विभिन्न प्रकार की टीमें जैसे फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक सर्विलेंस टीम (एसएसटी), वीडियो सर्विलेंस टीम (वीएसटी) व वीडियो व्यूइंग टीम (वीवीटी), एमसीएमसी व अकाउंट टीम अपनी आंख व कान पूरी तरह खुले रखें।
विज्ञापन

सभी टीमें अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएं। किसी भी प्रकार का आचार संहिता का उल्लंघन जैसे कि अवैध प्रचार सामग्री, पैसे व वस्तु का वितरण, मतदाता को किसी भी प्रकार का प्रलोभन आदि विषयों पर अपनी पैनी नजर रखें। वे निर्धारित फॉर्मेट में नियमित तौर पर रिपोर्ट प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से जो भी गाइडलाइन दी गई है उसको अच्छी से तरह से पढ़ लें, ताकि आपके अंदर अपने काम को लेकर आत्मविश्वास पैदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र की सभी टीमों के साथ मीटिंग करें और उन्हें संबंधित आधारभूत सामान भी उपलब्ध करवाएं। खर्च पर्यवेक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक उम्मीदवार 95 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। प्रत्याशी को अपना बैंक खाता खुलवाना होगा, जिसके माध्यम से वह चुनाव में विभिन्न कार्यों के लिए खर्च करेगा।

प्रत्याशियों को अनुमति लेकर ही विभिन्न प्रकार के आयोजन करने होते हैं, जिसकी जानकारी मॉनिटरिंग टीमों को होनी चाहिए। हर आयोजन की वीडियोग्राफी अवश्य करवाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि ने खर्च पर्यवेक्षक को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन द्वारा पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम करते हुए चुनाव को संपन्न करवाया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी सी जयाश्रद्घा, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अंकिता पंवार, एसडीएम सुशील कुमार, कृष्ण कुमार, सत्यवान सिंह, सीटीएम गुरविंद्र सिंह व नायब तहसीलदार चुनाव सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed