{"_id":"b5b76250e5ca2a09cd1424d5bcae19e8","slug":"political-news-ktl-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊपर नीचै सरकार म्हारी अर मीटिंग मैं बंदे कुल पैंतालिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊपर नीचै सरकार म्हारी अर मीटिंग मैं बंदे कुल पैंतालिस
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ताजपोशी के बाद गुहला में पहली बार कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने आए भाजपा के जिला प्रधान सुभाष हजवाना मामूली उपस्थिति को देखकर भड़क गए। उन्होंने कहा कि ऊपर-नीचै सरकार म्हारी, गुहला मैं विधायक म्हारा, गुहला मैं 68 पोलिंग बूथ अर मीटिंग मैं बंदे आए कुल पंतयालीस।
उन्होंने आयोजकों पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुहला में जितने वर्कर हैं, उस हिसाब से तो यह मीटिंग हॉल पूरा भरा होना चाहिए था। इस बात को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
बैठक में विधायक कुलवंत बाजीगर का प्रतिनिधित्व करने आए उनके भाई बलवंत बाजीगर से मुखातिब होते हुए हजवाना ने कहा कि विधायक तक मेरा संदेश पहुंचा देना कि वे नए व पुराने कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल कायम करें।
विज्ञापन
हजवाना ने कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार के होते भी अगर कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जाएगी तो यह संगठन की सेहत के लिए ठीक नहीं है।
इस अवसर पर भाजपा गुहला मंडल के अध्यक्ष मांगे राम जिंदल, बलवंत बाजीगर सूरता राम शर्मा, जसविंद्र जोसन, सुरेश बिंदलिश, दिनेश शर्मा, रजनीश गुप्ता, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय भारद्वाज, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र गर्ग बिट्टू, रामपाल राणा, अशोक जिदंल, संजीव मित्तल, कुलदीप माजरा, गुरनाम सिंह, राजकुमार गर्ग, सुभाष मित्तल, जगरूप टटियाना, मास्टर अमरनाथ शर्मा, पूर्व सरपंच नरसिंह भागल मौजूद रहे।
अच्छा काम कर रही है सरकार
हजवाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज देश हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है। सरकार ने अपनी कूटनीति के चलते पाकिस्तान को उसके ही जाल में फंसाकर उसकी हालत पतली कर दी है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में एक ईमानदार और गतिमान सरकार दी है।
दरी पर बैठे निवर्तमान प्रधान
हालांकि बैठक में बाहर से आए नेताओं समेत कुल हाजिरी 50-60 के बीच थी, मगर फिर भी भाजपा की निवर्तमान कार्यकारिणी को मंच पर बैठने की जगह नहीं मिली। पूर्व प्रधान जसविंद्र सिंह जोसन, महामंत्री गुरनाम सिंह, महामंत्री सुदेश बिंदलिश सहित कार्यकारिणी के तमाम पुराने पदाधिकारी व सीनियर नेता मंच के सामने बिछी दरी पर बैठे रहे। इस संबंध में भाजपा के मंडल प्रधान मांगे राम जिंदल ने बताया कि यह मुख्य कार्यकर्ताओं की मीटिंग थी और आम कार्यकर्ताओं को नहीं बुलाया गया था इसलिए मीटिंग में हाजिरी कम दिखाई दी।