{"_id":"5d34a0718ebc3e6d1766f22d","slug":"political-kaithal-news-rtk506317273","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन लाल व भूपेंद्र हुड्डा की एक ही जाति, अगर गलत साबित हुए तो लेंगे सन्यासः सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन लाल व भूपेंद्र हुड्डा की एक ही जाति, अगर गलत साबित हुए तो लेंगे सन्यासः सैनी
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
रथ यात्रा के दौरान संबोधित करते पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी।
- फोटो : Kaithal
Link Copied
पूर्व सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जाति एक ही है और अगर यह बात गलत साबित हुई तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे। वे शनिवार देर शाम को पूंडरी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी द्वारा निकाली जा रही रथ यात्रा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक जाति विशेष के प्रदेश में पांच मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने इस दौरान जाति विशेष के लोगों को ही रोजगार देकर पिछड़े वर्ग के लोगों के हकों पर ढाका डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजन लाल जो कि खुद को बिश्नोई कहते थे, जबकि बिश्नोई जाति नहीं बल्कि एक पंथ है। जिसमें कई जातियों के लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी जाति विशेष के विरोधी नहीं है लेकिन जब एक बिरादरी नौकरियों में 55 प्रतिशत हिस्सा लेकर भी आरक्षण की मांग करने लगी तो उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस बार उनकी पार्टी को वोट देें। यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो हर घर में एक रोजगार दिया जाएगा व बेरोजगारों को उचित भत्ता दिया जाएगा। मनरेगा के तहत मजदूरों को 300 दिन काम व बुढ़ापा पेंशन 5 हजार रुपये प्रतिमाह। अपने संबोधन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विवेक कौशिक, शिबू बरसाना, सतीश रोड बुच्ची, शक्ति चौहान, पिरथी सैनी, जितेंद्र हाबड़ी, श्याम लाल मांडी जिलाध्यक्ष कैथल, रामपाल गुर्जर ढांड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, डा. बलबीर हलकाध्यक्ष व सुभाष सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।