{"_id":"5d87cbc48ebc3e93ae3f32d7","slug":"political-kaithal-news-knl5992958","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दिन होंगे कड़े सुरक्षा इंतजाम, पंजाब सीमा पर सात नाके लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दिन होंगे कड़े सुरक्षा इंतजाम, पंजाब सीमा पर सात नाके लगेंगे
Mon, 23 Sep 2019 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
haryana police
इस बार विधानसभा चुनाव में कड़े सुरक्षा प्रबंध होंगे। यहां से पंजाब की सीमा पर नाके भी बढ़ा दिए हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए सात नाके लगाए जाएंगे, जबकि पूर्व में तीन नाके लगाए गए थे। जिले में चुनाव के दिन कुल 20 नाके लगाए जाएंगे, जिन पर 24 घंटे कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। 33 पेट्रोलिंग पार्टी गठित की गईं हैं जोकि गांव-गांव जाकर सघन चेकिंग अभियान चलाएंगी । जरूरत के अनुसार अर्द्ध सैन्य बलों की मांग की गई है, जिससे कि शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराया जा सके।
डीसी डा. प्रियंका सोनी ने कहा कि फर्जी मतदान रोकने के लिए गांव खानपुर में बूथ क्रिटिकल बनाया जाएगा । यहां लोकसभा चुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए थे। जिनमें से 75 प्रतिशत वोट एक ही उम्मीदवार को थे। इसीलिए इस गांव में विशेष नजर रखी जाएगी। राजनीतिक दल और प्रत्याशी आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करेंगे। प्रत्याशियों का चुनाव खर्चा, सभी तरह की मीटिंग, रैलियों और जनसभाओं की वीडियोग्राफी होगी। यह सब प्रेक्षकों के निर्देशन में होगा, इसके लिए उम्मीदवार और उनके समर्थक प्रशासन का सहयोग करेंगे। उम्मीदवार चुनाव के दौरान 28 लाख रुपये तक की धनराशि खर्च कर सकता है।
इस बार गुहला विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती कैथल में नहीं बल्कि गुहला में ही होगी। पिछले चुनाव तक इस विधानसभा चुनाव के मतों की गणना कैथल में ही होती रही है। जबकि कैथल, कलायत और पूंडरी विधान सभाओं की गिनती कैथल में ही होगी। यह जानकारी डीसी डा. प्रियंका सोनी ने दी है। वे चुनाव प्रबंधों को लेकर लघु सचिवालय में जिले के आला अधिकारियों के साथ मीडिया से बात कर रही थीं।
विज्ञापन
अभी भी बनवा सकते हैं वोटर कार्ड
जिस भी व्यक्ति का वोट नहीं बना है, वह वह अगले तीन-चार दिनों में वोट बनवा ले। क्योंकि वोट बनवाने में करीब 10 दिन का समय लगता है। ताकि उसका वोट जल्द से जल्द बन सके। कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी निर्देशों के उल्लंघन पर सी-विजल एप्प पर अपनी शिकायत अपलोड कर सकता है। 100 घंटे में उस शिकायत का निवारण होगा। टोल फ्री नंबर 1950 पर भी सूचना दी जा सकती है। जिसके पास असलाह है, वह अपना जमा करवा दे। जिले में 6000 में से 3000 लोग असलहा जमा करा चुके हैं। लाइसेंसी असलहा जमा न करवाने पर कार्रवाई होगी।
ये रहेगा चुनावी शेड्यूल
प्रत्याशी 27 सितंबर से 4 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भर सकेंगे। 5 अक्तूबर को छंटनी होगी। 7 अक्तूबर को नाम वापिस लिए जा सकेंगे। मतदान 21 अक्तूबर को होगा तथा मतों की गणना 24 अक्तूबर को की जाएगी। 7.62 लाख में से 6 ट्रांसजेंडर व 2 हजार 616 सर्विस मतदाता हैं।