फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   political, INLD,worker, former cm

कार्यकर्ताओं संग बैठक में फूटा पूर्व सीएम चौटाला का दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
political, INLD,worker, former cm
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कैथल के आरकेएम पैलेस में जिले के मुख्य कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उनका दर्द फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र के हिसाब से सजा पूरी हो चुकी है। 60 साल से अधिक उम्र के कैदियों को सरकार की ओर से छोड़ दिया जाता है, जबकि वे 85 साल से ऊपर के हो चुके हैं। उन्हें रात को 12 बजे अस्पताल से जेल भेज दिया जाता है। सरकार पर निशाना साधते हुए ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि उन्हें कम ही दिन मिले हैं, इसलिए वे सभी जिलों में जाकर जिलास्तर पर मुख्य कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के हालात बेहद खराब हो चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन मजबूत करने की आप सबकी जिम्मेदारी है। जब संगठन मजबूत होगा तो न केवल हरियाणा प्रदेश बल्कि समूचे राष्ट्र स्तर पर सत्ता परिवर्तन होगा। तभी हम चौधरी देवीलाल के सपने को साकार कर पाएंगे। इस मौके पर सरदार नछतर सिंह मल्हान, इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा, एडवोकेट शशी वालिया, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जसमेर तितरम, हलका प्रधान संजीव छौत, अनिल तंवर, ओमप्रकाश काला, शमशेर कुराड़, मा. बलबीर मटौर, मोनी बालू, रणबीर फौजी, सिद्धाथ सैनी, सुभाष बड़सीकरी, प्रदीप सिंहमार समेत कई इनेलो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed