फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police will issue a lookout notice for Jitendra in the suicide case of mother and two daughters

Kaithal News: मां और दो बेटियों के आत्महत्या मामले में जितेंद्र का लुक आउट नोटिस जारी करेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Police will issue a lookout notice for Jitendra in the suicide case of mother and two daughters
पासपोर्ट के बारे में जानकारी जुटाकर विदेश मंत्रालय को दी जाएगी मामले की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी/ कैथल। पुलिस ने मां और दो बेटियों के आत्महत्या के मामले में अमेरिका में रहे रहे आरोपी जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया हैं। अब पुलिस आरोपी जितेंद्र का लुक आउट नोटिस जारी करेगी। इसके बाद आरोपी के भारत पहुंचते ही पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिल जाएगी। पुलिस आरोपी के पासपोर्ट के बारे में जानकारी जुटाकर विदेश मंत्रालय को देगी। इसके बाद अपराधी का ब्योरा विदेश मंत्रालय से भी साझा किया जाएगा।
मामले में पूजा के पति अनिल की ओर से दी गई शिकायत के बाद पूंडरी थाने की पुलिस ने निशा के पति आरोपी जितेंद्र उर्फ काला पर तीनों महिलाओं को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया था। शिकायत के मुताबिक आरोपी उसकी साली यानि पूजा की फरवरी 2025 में हुई शादी के बाद से खुश नहीं था। वह पूजा के पति अनिल को भी धमका रहा था। इसके साथ ही वह अपनी पत्नी व साली दोनों को प्रताड़ित करता था। अनिल के मुताबिक जितेंद्र की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी सास सदमे में आई और उसने दोनों बेटियों संग कीटनाशक पी लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए प्रयास करना करना शुरू कर दिया है। इसके तहत आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जाएगा। पासपोर्ट की जानकारी लेकर देश के सभी एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ साझा की जाएगी। इससे आरोपी जब भी देश में आएगा तो उसकी गिरफ्तारी आसानी से हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह, पूंडरी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed