फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police will identify drug addicts by going door to door

Kaithal News: घर-घर जाकर नशा करने वालों की पहचान करेगी पुलिस

Wed, 11 Jun 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police will identify drug addicts by going door to door
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। नशे के खिलाफ जागरूकता और उपचार की दिशा में एक नई पहल के तहत पुलिस टीमें अब घर-घर जाकर नशा करने वालों की पहचान करेंगी और उन्हें उपचार के लिए प्रेरित करेंगी। इसी अभियान के अंतर्गत मंगलवार को थाना सीवन क्षेत्र के अंतर्गत नागल, पोलड़, मांझला और सीवन गांवों में नशा जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि जिले में नशे के विरुद्ध एक सशक्त अभियान की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत गठित टीमों में एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल और एसपीओ प्रदीप कुमार शामिल हैं, जो डोर-टू-डोर जाकर नशा करने वालों की पहचान करेंगे।
विज्ञापन


अभियान का उद्देश्य : इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य नशा करने वालों को अपराध की ओर बढ़ने से रोकना और उन्हें नशा मुक्ति व स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है। अभियान के दौरान नशा पीड़ितों की काउंसलिंग कर उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों या सिविल अस्पताल से जोड़कर इलाज और आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, पुलिस नशे के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनका विस्तृत डाटा तैयार करेगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


एसपी आस्था मोदी ने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और यदि किसी को नशे या नशा तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी हो तो उसे नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर साझा करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह पूरी प्रक्रिया गोपनीयता और संवेदनशीलता के साथ संचालित की जाएगी। पुलिस विभाग का लक्ष्य है – नशा मुक्त जिला बनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed