{"_id":"67914c870144d4e8d90adeb9","slug":"police-team-honored-for-solving-theft-cases-kaithal-news-c-18-1-knl1004-566100-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी के मामले सुलझाने पर पुलिस टीम सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी के मामले सुलझाने पर पुलिस टीम सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चोरी के 12 मामले सुलझाने वाली पुलिस टीम को एसपी राजेश कालिया ने सम्मानित किया है।
एसपी ने एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, एसआई शुभकरण, एएसआई जसमेर सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एचसी महिपाल, एचसी राममेहर, सिपाही अमरजीत, होमगार्ड विकास व प्रेम व साइबर सैल के सिपाही अनिल को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की उक्त पुलिस टीम ने मंदिर से सामान चोरी मामले की जांच दौरान 18 जनवरी की शाम को चीका रोड कैथल से भूना निवासी आरोपी गोपाल उर्फ लाल, स्योंमाजरा निवासी कुलदीप व कल्लरमाजरा निवासी सुल्तान को काबू किया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी के 12 मामले सुलझे थे। जो आरोपी स्कूल, मंदिर व आंगनबाड़ी केंद्रों में रात के समय सामान चोरी की वारदात करते थे।