{"_id":"d8487f571225bec35f469b9bf957663d","slug":"police-solved-murder-mystry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के पैसे नहीं लौटा सका, इसलिए मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी के पैसे नहीं लौटा सका, इसलिए मार डाला
कैथल
Updated Mon, 24 Mar 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। बीते साल गांव ककहेड़ी के पास एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस संबंध में थाना सीवन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार और बाइक भी बरामद कर ली है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया 23 नवंबर 2013 को ककहेड़ी वासी जरनैल सिंह ने सूचना दी थी कि ककहेड़ी ड्रेन पापसर रोड के पास एक शव पड़ा है। मृतक की पहचान पटियाला निवासी जसविंद्र सिंह रंधावा के रूप में हुई थी। थाना प्रबंधक सीवन इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने आरोपी बलविंद्र सिंह वासी नया गांव जिला पटियाला, पंजाब को गिरफ्तार किया।
प्रवक्ता ने बताया आरोपी से पूछताछ में पता चला कि किसी मनमुटाव के चलते हुए मृतक की पत्नी काफी समय पहले कहीं चली गई थी। इसके बाद जसविंद्र ने गांव में अपने हिस्से की लगभग एक डेढ़ एकड़ जमीन बेच दी तथा नया गांव में एक प्लाट और मकान खरीदकर रहने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी अपने पड़ोसी बलविंद्र के घर आता जाता रहता था और दोनों में दोस्ती हो गई। जिसके बाद बलविंद्र ने आरोपी से कुछ पैसे उधार लिए थे। कुछ समय बाद जसविंद्र ने आरोपी बलविंद्र से उधार दिए हुए पैसे लौटाने को कहा, जिस पर आरोपी ने उसे मारने की योजना बनाई। इसी के तहत आरोपी बलविंद्र ने जसविंद्र को बरगलाया की उसकी का कांगथली क्षेत्र में पता चला है। आरोपी उसे पत्नी से सुलह कराने के बहाने 22 नवंबर को अपने साथ ले आया।
इस दौरान दोनों ने कांगथली अड्डे पर शराब पी। योजना के तहत बलविंद्र ने खुद कम शराब पी और जसविंद्र को ज्यादा पीलाई। इसके बाद उनसे ककराला क्षेत्र में उसकी पत्नी होने की बात कही और ड्रेन के पास उसकी हत्या कर दी। प्रवक्ता ने बताया आरोपी से व्यापक पूछताछ की जा रही है कि योजना में अन्य कोई शामिल था या नहीं।