फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police raided Bhatia village for arrest

Kaithal News: गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने भाटिया गांव में दी दबिश

Sat, 22 Jul 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police raided Bhatia village for arrest
गुहला-चीका। बाढ़ के दौरान हलका विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ मारने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को डीएसपी सुनील कुमार की अगुवाई में गुहला पुलिस ने गांव भाटिया में दबिश दी। पुलिस के हाथ कोई भी आरोपी हाथ न लगने के बाद उसे बैरंग खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हलका गुहला में आई बाढ़ के दौरान 12 जुलाई को राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण करने हलका विधायक ईश्वर सिंह गांवों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान वह भाटिया गांव पहुंचे तो नाराज ग्रामीणों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने विधायक के साथ धक्की मुक्की की और भीड़ में ही मौजूद एक महिला ने विधायक को थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन


घटना के दो दिन बाद विधायक के सुरक्षाकर्मी सुरेश कुमार की शिकायत पर गुहला थाना में गांव भाटिया के पूर्व सरपंच पोला, पाला नंबरदार, हरपाल सिंह, करण, ज्ञान सिंह, रानी कौर, मिक्का व स्वर्ण सिंह सहित 50 अन्य लोगों पर जान से मारने की धमकी देने व जाति सूचक शब्द कहने के आरोप में एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहला पुलिस पंजाब के रास्तों से होते हुए गांव तक पहुंची। पुलिस के लगभग 60 जवान वहां पहुंचे लेकिन ग्रामीणों को उनके आने की पहले ही भनक लग चुकी थी। इसी वजह से वे सभी इधर-उधर हो गए। नतीजा पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा की एससीएसटी/ एससीबीसी कमेटी ने डीसी व एसपी को किया है तलब

विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ मारने व जाति सूचक शब्द कहने के मामले में हरियाणा विधानसभा की एससीएसटी/ एससीबीसी कमेटी ने कड़ा संज्ञान लिया है और थप्पड़ मारने के मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी ना किए जाने पर कैथल के डीसी व एसपी को 26 जुलाई को कमेटी ने तलब किया है।

अब जिले के दोनों ही अधिकारियों पर दबाव है कि वे इस मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजे ताकि कमेटी के गुस्से से बचा जा सके। इसी को लेकर आज गुहला पुलिस ने गांव भाटिया में दबिश दे आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।

आज होनी है विधायक और भाटिया के ग्रामीणों के बीच बैठक

विधायक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हालांकि पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ मामले को शांत करवाने के लिए लोग अपने अपने स्तर पर भी प्रयास कर रहे हैं।


गांव भाटिया के सरपंच प्रतिनिधि कर्मजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों की विधायक ईश्वर सिंह के साथ एक बैठक होनी हैं। इसमें मामले को निपटाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि वे गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे, लेकिन आरोपी पहले ही भाग गए। इसलिए कोई गिरफ्तार नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed